विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत वाले ध्यान दें! आज दिन में 9 घंटे बिजली रहेगी गुल, विभाग ने क्यों लिया इतना लंबा शटडाउन?

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:15 AM (IST)

गोहाना में महम रोड स्थित 132 केवी बिजलीघर में मरम्मत कार्य के चलते शहर में 9 घंटे बिजली गुल रहेगी, जिससे जलापूर्ति भी प्रभावित होगी।

सोनीपत में आज 9 घंटे बिजली गुल रहेगी। जागरण

सोनीपत में आज 9 घंटे बिजली गुल रहेगी। जागरण

HighLights

  1. महम रोड 132 केवी बिजलीघर में मरम्मत कार्य के कारण।

  2. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद।

  3. बिजली कटौती से जलापूर्ति और दैनिक कार्य प्रभावित।

जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। आज शहरवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। महम रोड स्थित 132 केवी बिजलीघर में मरम्मत कार्य के चलते पूरे शहर की बिजली सप्लाई करीब 9 घंटे बंद रहेगी। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।

निगम के अधिकारियों के अनुसार, 132 केवी बिजलीघर में कंडक्टर बदलने और अन्य उपकरणों की मरम्मत का कार्य किया जाना है। कई जगह कंडक्टर कमजोर हो गए थे, जिससे फाल्ट की संभावना बनी हुई थी। इसी को देखते हुए रविवार को पूरे दिन का शटडाउन लेने का फैसला किया गया है।

बिजली सप्लाई बंद रहेगी

वहीं, इस दौरान बिजलीघर के सभी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। इससे जुड़े खंदराई के 33 केवी के बिजलीघर की भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली बंद होने का सीधा असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा।

लोगों को होगी पानी की किल्लत

सुबह और शाम के समय होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी, जिससे लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ सकता है। निगम की तरफ से लंबे शटडाउन की पूर्व सूचना शहर के लोगों को नहीं दी। अचानक सुबह-सुबह बिजली गुल होने से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो गए।

कई इलाकों में लोगों को बिना सूचना के कट लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी की टंकियों में स्टोरेज न होने से लोग और ज्यादा परेशान हुए। ऑनलाइन पढ़ाई और छोटे दुकानदारों के काम भी प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें- महेंद्रगढ़ वाले ध्यान दे! कनीना, रामबास और भोजावास में दो दिन तीन घंटे बिजली गुल रहेगी