विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाइपलाइन बिछाते ही घरों में आने लगा मटमैला-बदबूदार पानी, जन स्वास्थ्य विभाग ने गलती देखकर किया अनदेखा

Published: Thu, 13 Aug 2026 08:04 AM (IST)

गन्नौर के गढ़ी केसरी गांव में पाइपलाइन बिछाने से पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे घरों में मटमैला और ...और पढ़ें

ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्षतिग्रस्त कनेक्शनों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्षतिग्रस्त कनेक्शनों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

HighLights

  1. पाइपलाइन बिछाने से गढ़ी केसरी में पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त।

  2. ग्रामीणों के घरों में मटमैला और बदबूदार पानी पहुंच रहा।

  3. जन स्वास्थ्य विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग की गई।

संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। गांव गढ़ी केसरी में पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ग्रामीणों के घरों में दूषित पानी पहुंचने लगा है। ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्षतिग्रस्त कनेक्शनों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

घर आ रहा मटमैला और बदबूदार पानी

ग्रामीण नीरज, सुरेश, विनीत और कपिल ने बताया कि गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान कई जगह पेयजल लाइनों को नुकसान पहुंचा, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कई घरों में साफ पानी की जगह गंदा पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों को पेयजल के साथ-साथ घरेलू कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तुरंत नहीं किया गया ठीक

ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी के सेवन से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उनका आरोप है कि विकास कार्यों के दौरान पहले से मौजूद पेयजल व्यवस्था को नुकसान पहुंचने के बाद विभाग ने उसे तत्काल ठीक करने की जिम्मेदारी नहीं निभाई।

ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर क्षतिग्रस्त कनेक्शनों की तुरंत मरम्मत कराने और शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- नया वोट बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर, डिक्लेरेशन नहीं दिया तो रद हो सकता है आवेदन

यह भी पढ़ें- सोनीपत में बड़ा हादसा: स्टंटबाजी जान पर पड़ी भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा किशोर करंट से झुलसा