सोनीपत के गन्नौर में SIR की समीक्षा, 30 अगस्त तक मतदाता सूची पर दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक हुई। मतदाता 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं, अंतिम सूची 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

गन्नौर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे।
HighLights
गन्नौर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा हुई।
दावे और आपत्तियां 30 अगस्त तक दर्ज कराएं।
अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।
संवाद सहयोगी, गन्नौर। विधानसभा क्षेत्र 28-गन्नौर में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा को लेकर सोमवार को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एईआरओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
एसडीएम ने अधिकारियों से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों की स्टेटस रिपोर्ट ली और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त तक दर्ज कराई जा सकती हैं। मतदाता अपनी पात्रता और विवरण से संबंधित आवश्यक प्रमाण के लिए निर्धारित सूची में शामिल उपयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।
मतदाताओं को निर्वाचन कार्यालय की ओर से नोटिस प्राप्त
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं को निर्वाचन कार्यालय की ओर से नोटिस प्राप्त हुए हैं। वह नोटिस में निर्धारित तिथि के अनुसार संबंधित एआरओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज और जवाब प्रस्तुत करें, ताकि उनके मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया जा सके।
जिले की अंतिम मतदाता सूची तीन अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। बैठक में तहसीलदार ललिता, नायब तहसीलदार अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- मुरथल के ढाबे पर रोबोट परोस रहे चाय-परांठा, हाई-टेक सर्विस के दीवाने हुए लोग
