विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत के गन्नौर उप मंडल परिसर में जल्द खुलेगा नया डाकखाना, लोगों को मिलेगी सुविधा

Published: Thu, 13 Aug 2026 05:31 PM (IST)

गन्नौर उपमंडल परिसर में जल्द ही नया डाकखाना और आधार सेवा केंद्र शुरू होगा, जिससे स्थानीय लोगों को डाक और ...और पढ़ें

गन्नौर उप मंडल परिसर में जल्द ही नया डाकखाना शुरू हो जाएगा।

गन्नौर उप मंडल परिसर में जल्द ही नया डाकखाना शुरू हो जाएगा।

HighLights

  1. गन्नौर उपमंडल में नया डाकखाना जल्द शुरू होगा।

  2. आधार सेवा केंद्र भी इसी परिसर में खुलेगा।

  3. मुख्य डाकखाना शास्त्री नगर में स्थानांतरित होगा।

संवाद सहयोगी, गन्नौर। गन्नौर उप मंडल परिसर में जल्द ही नया डाकखाना शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को डाक संबंधी सेवाओं के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। डाकखाना खोलने को लेकर एसडीएम प्रवेश कादियान और डाक विभाग के सुपरिंटेंडेंट कृष्ण राणा के बीच बैठक हुई, जिसमें सुविधा शुरू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पुराने एसडीएम कार्यालय भवन में करीब एक महीने के भीतर डाकखाना शुरू कर दिया जाएगा। डाकखाने के साथ ही इसी परिसर में नया आधार सेवा केंद्र भी खोला जाएगा। इससे लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें जरूरी बदलाव कराने के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही परिसर में दोनों सुविधाएं मिलने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्य डाकखाना भी होगा शिफ्ट

जैन गली स्थित मुख्य डाकखाने को भी जल्द ही शास्त्री नगर में शिफ्ट करने की तैयारी है। डाक विभाग के सुपरिंटेंडेंट कृष्ण राणा ने बताया कि वर्तमान स्थान पर पार्किंग की कमी और लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए डाक विभाग की ओर से नई जगह तलाशी कर ली गई है।

डाकखाना शुरू होने से समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद

शास्त्री नगर में मुख्य डाकखाने को स्थानांतरित किया जाएगा। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से मुख्य डाकखाने को ऐसी जगह शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी, जहां लोगों को आसानी से पहुंच मिल सके और पार्किंग की पर्याप्त सुविधा हो। नए स्थान पर डाकखाना शुरू होने से इन समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।

एसडीएम प्रवेश कादियान ने बताया कि पुराने तहसील भवन के बड़े हाल में नया डाकखाना और आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इसकी तैयारियां अंतिम चरणों में है। 1 महीने के अंदर यहां दोनो सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। शुरू होने से गन्नौर क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर कई जरूरी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें- गोहाना में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी दूसरे कमरे में थी, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पति की जलकर मौत