विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत के इस गांव में जर्जर पशु अस्पताल की जगह बनेगा नया भवन, OPD और लैब की मिलेगी सुविधा

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:36 AM (IST)

गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान ने गांव भिगान में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक पशु अस्पताल का शिलान्यास किया।

अब गांव में ही मिलेगा पशुओं को बेहतर इलाज (AI-Generated Image)

अब गांव में ही मिलेगा पशुओं को बेहतर इलाज (AI-Generated Image)

HighLights

  1. विधायक देवेंद्र कादियान ने पशु अस्पताल का शिलान्यास किया।

  2. 40 लाख की लागत से आधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल बनेगा।

  3. भिगान और आसपास के गांवों को मिलेगा बेहतर पशु स्वास्थ्य लाभ।

संवाद सहयोगी, सोनीपत (गन्नौर)। गांव भिगान में जर्जर हो चुके पशु अस्पताल की जगह करीब 40 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन बनेगा। गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान ने विधिवत नारियल फोड़कर परियोजना का शिलान्यास किया।

विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि इस नए अस्पताल में ओपीडी, आधुनिक लैब, डिस्पेंसरी, दवाइयों के लिए स्टोर व डाक्टर रूम का निर्माण किया जाएगा।

अब इन चीजों के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

इससे भिगान सहित आसपास के गांवों जैसे राजपुर, कामी, धतूरी, ललहेड़ी कलां, लल्हेड़ी खुर्द व लड़सौली के पशुपालकों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्हें अपने पशुओं के उन्नत टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान व अन्य जरूरी जांच के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।

उच्च गुणवत्ता बरतने की हिदायत

शिलान्यास के दौरान विधायक ने कार्यदायी एजेंसी को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे चल रहे काम की निगरानी रखें ताकि निर्माण में कोई लापरवाही न हो।

वहीं, कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा गांव की कुछ अन्य समस्याएं भी सामने रखी गईं, जिन पर विधायक ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीओ अनिल चहल, जेई नवनीत, पूर्व सरपंच राजी प्रधान व भूप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बिल्डिंग अधूरी, बाउंड्री वॉल भी टूटी: लापरवाही की भेंट चढ़ा धनबाद का पशु अस्पताल; तय समय पर नहीं हुआ निर्माण

यह भी पढ़ें- यूपी की हर विधानसभा में खुलेगा मॉडल पशु अस्पताल, योगी सरकार ने किया एलान