विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गन्नौर: लापरवाही पर जनस्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, पाइपलाइन बिछाने वाली एजेंसी पर 84 लाख का जुर्माना

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:02 PM (IST)

जनस्वास्थ्य विभाग ने गन्नौर में पाइपलाइन बिछाने के काम में देरी के लिए संबंधित एजेंसी पर 84 लाख रुपये का ...और पढ़ें

पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा।

पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा।

HighLights

  1. जनस्वास्थ्य विभाग ने एजेंसी पर 84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

  2. पाइपलाइन बिछाने के काम में निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन।

  3. अमृत-2 योजना के तहत 28 किमी पाइपलाइन का काम शेष।

संवाद सहयोगी, गन्नौर। जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइपलाइन बिछाने के काम में निर्धारित समय सीमा के अनुसार प्रगति नहीं होने पर संबंधित एजेंसी पर 84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा करने के लिए 27 सितंबर 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत कुल 68 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है, लेकिन अब तक करीब 40 किलोमीटर पाइपलाइन ही बिछाई जा सकी है।

28 किलोमीटर पाइपलाइन का काम अभी बाकी

ऐसे में निर्धारित समय सीमा समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं और करीब 28 किलोमीटर पाइपलाइन का काम अभी बाकी है।
विभाग के अनुसार योजना के तहत 68 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है।

इसके मुकाबले करीब 40 किलोमीटर काम ही पूरा हुआ है। शेष 28 किलोमीटर काम को पूरा करने के लिए एजेंसी के पास अब बहुत कम समय बचा है। इसी को देखते हुए विभाग ने काम में देरी को लेकर एजेंसी पर 84 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है।

विभाग की कार्रवाई के बाद एजेंसी पर शेष काम को तेजी से पूरा करने का दबाव बढ़ गया है, जिसके चलते एजेंसी ने गढ़ी केसरी व रेलवे रोड पर भी पानी की पाइपलाइन दबाने का काम शुरू कर रखा है।

खोदकर छोड़ देती है एजेंसी

पाइपलाइन बिछाने के लिए एजेंसी की ओर से कई स्थानों पर सड़क और गलियों को खोदा गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप डालने के बाद कई जगह सड़क के उखड़े हिस्सों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

सड़क की खोदाई के बाद मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से कई स्थानों पर रास्ते ऊबड़-खाबड़ हो गए हैं। बारिश होने पर इन जगहों पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क या गली उखाड़ने के बाद उसे पहले की स्थिति में लाना भी जरूरी है।

अमृत-2 योजना के तहत हो रहा है काम

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई बसंत कुमार ने बताया कि अमृत-2 योजना के तहत मुख्य पाइप लाइनों का विस्तार किया जा रहा है। इससे भविष्य में शहर में पेयजल की आपूर्ति को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने का लक्ष्य है।

इस ही योजना के तहत अगवानपुर रोड पर नया वाटर वर्क्स व गन्नौर रोड पर बने वाटर वर्क्स में दो नए टैंक भी बनाए जा रहे हैं। इन दोनों स्थानों पर नहरी और साफ पानी के लिए अलग-अलग कुएं, साफ पानी के टैंक, पंप चैंबर और बाउंड्री वाल समेत अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

वहीं बूस्टरों का भी निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के काम में लापरवाही बरतने पर एजेंसी पर पेनल्टी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- PWD का एक्शन प्लान: गन्नौर में 45 KM लंबी 23 सड़कों का होगा कायाकल्प, जल्द शुरू होगा काम