विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत वालों को बड़ी राहत, KMP एक्सप्रेसवे से IMT खरखौदा तक बन रही फोरलेन सड़क; दिल्ली मार्ग पर घटेगा जाम

Published: Mon, 03 Aug 2026 11:59 AM (IST)

सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे से आइएमटी खरखौदा गेट नंबर-एक तक बन रही फोर लेन सड़क का कार्य अंतिम ...और पढ़ें

AI जनरेटेड।

AI जनरेटेड।

HighLights

  1. केएमपी से आइएमटी खरखौदा तक फोर लेन सड़क लगभग तैयार।

  2. 6.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क, यातायात होगा सुगम।

  3. दिल्ली मार्ग पर वाहनों का दबाव घटेगा, जाम से राहत।

संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत)। सोनीपत के खरखौदा में दिल्ली मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। केएमपी एक्सप्रेसवे से लेकर आइएमटी खरखौदा के गेट नंबर-एक तक फोर लेन सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।

करीब छह करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस सड़क के शुरू होने से दिल्ली मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा और औद्योगिक क्षेत्र तक आवागमन पहले से अधिक सुगम हो जाएगा।

आइएमटी खरखौदा के विकसित होने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ी है, जिसमें आइएमटी से लेकर केएमपी एक्सप्रेसवे के मोड़ तक सबसे ज्यादा दबाव रहता है।

निर्माण कार्य अब अंतिम दौर में

इस परियोजना के लिए एचएसआइआइडीसी ने न केवल आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई, बल्कि सड़क निर्माण के लिए करीब 13 करोड़ रुपये की राशि भी उपलब्ध कराई थी। निर्माण कार्य अब अंतिम दौर में है और जल्द इसके पूरा होने की उम्मीद है।

फोर लेन सड़क के निर्माण से आइएमटी में स्थापित हो रही औद्योगिक इकाइयों तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही दिल्ली, खरखौदा, कुंडली और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को भी जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

दिल्ली मार्ग का बड़ा हिस्सा भी चौड़ा होगा

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, अब आइएमटी के गेट नंबर-1 से दिल्ली की ओर सड़क के विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में बढ़ने वाले यातायात के दबाव को पहले से नियंत्रित करना है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो दिल्ली मार्ग का बड़ा हिस्सा भी चौड़ा होगा और औद्योगिक क्षेत्र से राजधानी की ओर आवागमन और अधिक सुगम बन सकेगा।

वहीं, फोर लेन सड़क शुरू होने से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी। आइएमटी में लगातार बढ़ रहे निवेश और नई औद्योगिक इकाइयों के संचालन को देखते हुए यह सड़क क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सात करोड़ से एक हिस्सा पहले से ही तैयार

खरखौदा शहर से वाया पिपली होते हुए केएमपी तक की सड़क के लोक निर्माण विभाग ने पहले से ही बनाकर तैयार कर लिया है। इसके एक तरफ लोहे की ग्रिल भी लगाई गई है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा सके। वहीं इस मार्ग के किनारे पर इंटर लाकिंग टाइल्स भी लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, नोएडा के सेक्टर 75 में बनेंगी नई सड़कें; जल्द शुरू होगा काम

आइएमटी के गेट नंबर-एक से केएमपी एक्सप्रेसवे तक फोर लेन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का काम बकाया है। जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद वाहन चालकों को इसका सीधा फायद मिल सकेगा। - सुमित कौशिक, जेई, लोक निर्माण विभाग