Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बेसहारा बच्चों की बनी राखी बांधेंगे कालोनी के लोग

झुग्गी-झोपड़ी और श्रमिक बस्तियों के बेसहारा बच्चों ने रक्षा बंधन से पहले लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 25 Jul 2020 06:15 AM (IST)
Hero Image
बेसहारा बच्चों की बनी राखी बांधेंगे कालोनी के लोग

जागरण संवाददाता, सोनीपत : झुग्गी-झोपड़ी और श्रमिक बस्तियों के बेसहारा बच्चों ने रक्षा बंधन से पहले लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। वह लोगों से चाइनीज राखियों का प्रयोग न करने और सैनिटाइजेशन-शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे राखी बना रहे हैं। इन राखियों का प्रयोग सेक्टर के लोग करेंगे।

सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने बेसहारा बच्चों को साथ लेकर अभियान रक्षाबंधन शुरू किया है। इसकी शुरुआत सेक्टर 12 में नुक्कड़ चौराहा पाठशाला से की गई। बच्चों को दो भागों में विभाजित किया गया। इनमें से एक दल सेक्टर में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है कि वह रक्षाबंधन पर चीन की बनी राखियों का प्रयोग न करें। यह हमारे सैनिकों की शहादत का अपमान होगा। भले ही पीला धागा बांधकर रक्षाबंधन बना लें, लेकिन चीन की राखी को घर तक नहीं लाएं।

वहीं दूसरे दल ने राखी बनाने का काम शुरू कर दिया है। बच्चे सुंदर व सैनिटाइज करके राखी बना रहे हैं। इनका प्रयोग सेक्टर में किया जाएगा। संगठन की सदस्य गौरी कपूर ने बताया कि बच्चों के लिए राखी बनाने में काम आने वाली सभी वस्तुओं को एकत्र करके पहले उन्हें सैनिटाइज किया गया। उसके बाद शारीरिक दूरी का पालन करके राखी बनवाना शुरू किया गया। इसके लिए राखी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। इस अवसर पर तान्या, वंदना, मानसी, हिमांशु, दीपक आदि उपस्थित रहे। हमने बच्चों को साथ लेकर लोगों को चीन की राखी प्रयोग न करने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है। दुकानदारों से भी चीन की राखी न बेचने की अपील की जा रही है।

- नितिन जैन, संस्थापक- स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन।