कैदियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
जेल में कैदियों को बृहस्पतिवार को पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया। कारागार महानिदेशक पंचकूला के आदेश पर जेल में त्रिवेणी बाबा ने कैदियों को खाली जगह तलाश कर पौधा लगाने को कहा गया।
जागरण संवाददाता, सोनीपत : जेल में कैदियों को बृहस्पतिवार को पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया। कारागार महानिदेशक पंचकूला के आदेश पर जेल में त्रिवेणी बाबा ने कैदियों को खाली जगह तलाश कर पौधा लगाने को कहा गया। पौधे लगाने के बाद कैदियों ने उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। जेल अधीक्षक ने पौधों को आक्सीजन फैक्ट्री के नाम से संबोधित करने का आह्वान किया। जेल उपाधीक्षक रामचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेल में त्रिवेणी बाबा ने नीम, पीपल व बरगद के पौधे लगाए। ये तीनों ही पौधे आक्सीजन का बड़ी मात्रा में उत्सर्जन करते हैं। इनके आसपास रहने वालों को बीमारी कम होती हैं। ऐसे में सभी को अपने गांवों में त्रिवेणी लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेल से छूटने के बाद सभी को अपने गांवों में पांच-पांच पौधे लगाने होंगे। इसके साथ ही जेल में भी खाली स्थान देखकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। कैदी पौधे लगाकर उसकी देखभाल भी करेंगे। अपने पौधे पर वह अपने नाम वाली पट्टिका को लगा सकेंगे। इससे जेल में आने वाले अन्य कैदी इससे प्रेरित होंगे। यही कार्य उनको जेल से छूटने के बाद करना होगा। इस मौके पर जेल अधीक्षक सतविदर गोदारा, उपाधीक्षक रामचंद्र सिंह और त्रिवेणी बाबा मौजूद रहे।