विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP आंदोलन के दूसरे दिन कुंडली बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग, सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां

Published: Sun, 11 Oct 2026 09:15 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के मद्देनजर रविवार को भी दिल्ली बार्डर पर पुलिस की कड़ी मुस्तैदी रही, ...और पढ़ें

सीजेपी प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्त चेकिंग, जागरण

सीजेपी प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्त चेकिंग, जागरण

HighLights

  1. दिल्ली बार्डर पर जंतर-मंतर आंदोलन के कारण कड़ी सुरक्षा जारी।

  2. हल्दाना बार्डर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कार से घायल हुआ।

  3. सोमवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते जांच और सख्त होगी।

संवाद सहयोगी, जागरण। दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल काकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को देखते हुए रविवार को भी बार्डर पर मुस्तैदी के साथ डटी रही। छुट्टी का दिन होने के कारण कुंडली बार्ड पर वाहनों का दबाज कम रहा, लेकिन गहन जांच के कारण वाहनों को धीरे-धीरे गुजारा गया।

जिला पुलिस के अनुसार रविवार को किसी भी नेता या व्यक्ति को डिटेन नहीं किया गया है। वहीं हल्दाना बार्डर पर तैनात एक पुलिसकर्मी को कार ने टक्कर मार दी जिससे उसका पैर टूट गया। दूसरी ओर सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने और दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन होने के कारण जांच लगने की आशंका है।

संदिग्ध गाड़ियों की सख्त चेकिंग

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से दिल्ली की तरफ जाने वाली सडक पर पुलिस ने लगातार तैनाती बनाए रखी। रात के समय भी वाहनों की चेकिंग की गई। कुंडली बार्डर पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

साथ ही एंबुलेंस तथा आग बुझाने वाली गाड़ियों की तैनाती भी की गई है। मौके पर तैनात अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि किसी भी ऐसे वाहन को नहीं रोका जा रहा जो संदिग्ध न दिखे।

इस तरह की गाड़ियों पर रहेगी नजर

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी वाहन पर आंदोलन संबंधी कोई झंडा या बैनर आदि लगा हैे, उसी में बैठे लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पिछले दिनों की तरह रविवार को भी किसी व्यक्ति या नेता को डिटेन नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार वाहनों की चेकिंग का सिलसिला अभी और भी चलेगा।

आंदोलन चलने तक चेकिंग अभियान में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। जिला पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार का कहना हैकि जिले भर से किसी भी व्यक्ति या नेता को डिटेन किए जाने की सूचना नहीं है।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी घायल

वहीं एनएच-44 पर पानीपत-दिल्ली लेन पर स्थित बैरिकेड हटाते समय तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में ईएएसआइ नरेंद्र कुमार घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गया और उनके पैर की हड्डी टूट गई।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने घायल नरेंद्र कुमार को सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ईएएसआइ नरेंद्र कुमार पुलिस लाइन में तैनात हैं।

एक दिन पहले ही दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी नेता

चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ 12 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले 'वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महाआंदोलन' को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रविवार शाम को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। नेताओं का कहना है कि सोमवार को पुलिस द्वारा सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों को रोके जाने और हिरासत में लिए जाने की आशंका है। 

यह भी पढ़ें- सोनीपत: फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले से टकराकर नीचे गिरा तेज रफ्तार वाहन, हेल्पर की मौत