विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पूरी सरकार मुझसे परेशान, चाय पीऊं तो दिक्कत...', देवराज दीवान की श्रद्धांजलि सभा में बोले सांसद दीपेंद्र हुड्डा

Published: Sun, 18 Oct 2026 05:09 PM (IST)

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोनीपत में पूर्व विधायक देवराज दीवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने प्रेस ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जागरण।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जागरण।

HighLights

  1. दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर परेशानी का आरोप लगाया।

  2. पूर्व विधायक देवराज दीवान को सोनीपत में श्रद्धांजलि दी गई।

  3. कांग्रेस नेताओं ने दीवान के जनसेवा कार्यों को याद किया।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूरी सरकार मुझसे परेशान है। मैं अगर ऊपर चढ़ जाऊं तो परेशानी, नीचे उतर जाऊं तो परेशानी, चाय पीऊं तो परेशानी, कॉफी पीऊं तो परेशानी है। 

दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को यह बात पूर्व विधायक देवराज दिवान की पुण्यतिथि पर दीवान फार्म में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रेसवर्ता को संबोधित करते हुई कही।

पूर्व विधायक देवराज दिवान को किया गया याद

इस अवसर पर नेताओं, समाजसेवियों, पार्षदों और गणमान्य नागरिकों ने देवराज दीवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने देवराज दीवान को याद करते हुए कहा कि वे आजीवन जनसेवा और समाज के दबे-कुचले वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहे।उनके आदर्श और जनहितकारी कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

 देवराज दीवान ने हमेशा जनता के लिए उठाई आवाज

कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देवराज दीवान सोनीपत की राजनीति के ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने हमेशा जनता के अधिकारों और क्षेत्र की खुशहाली के लिए आवाज उठाई।

इस मौके प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदूराज नरवाल, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, माईराम कौशिक ने दीवान के साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें सच्चा जनसेवक बताया।

भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज एवं मेयर राजीव जैन, देवराज दीवान की पत्नी बिमला दीवान, जिला अध्यक्ष (शहरी) कमल दीवान, मेघा दीवान, ललित दीवान प्रियंका दीवान ने देवराज दीवान को नमन किया।

यह भी पढ़ें- सोनीपत को बड़ी राहत: ड्रेनों के सुधार पर 12 करोड़ खर्च करेगा सिंचाई विभाग; दूषित पानी से मिलेगी मुक्ति