दलितों पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन
पिछड़ी जातियों दलितों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया।
संस, गोहाना : पिछड़ी जातियों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में रविवार को गोहाना-रोहतक मार्ग पर भैंसवान खुर्द मोड़ पर केंद्र और राज्य सरकार के पुतले फूंके और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र पांचाल ने नेतृत्व किया। संयोजन राष्ट्रीय महासचिव महावीर सिंह कश्यप ने किया। महेन्द्र सिंह पांचाल ने कहा कि पिछड़ी, अति पिछड़ी जातियां, दलित और अल्पसंख्यक आज अपने को ठगा हुआ और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में वे स्वयं को बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शन में विजय कश्यप, फूल सिंह कश्यप, बलराज सिंह, धर्मबीर सैन, सतीश धानक, सतीश जांगड़ा, मोनू वाल्मीकि ने भी भाग लिया।