Move to Jagran APP

पुत्रवधू की पिटाई कर रही सास का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

जासं सोनीपत सोशल साइट पर एक महिला की दूसरी महिला द्वारा पिटाई करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। वीडियो पुरखास गांव की बताई गई जहां पर एक महिला अपनी पुत्रवधू को निर्दयता से पीट रही है। महिला ने उसके बाल पकड़कर उसको खूब थप्पड़ मारे और फिर डंडे से उसकी पिटाई की। महिला वीडियो में गाली-गलौच करती भी सुनाई दे रही है। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तर कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 05:57 PM (IST)
पुत्रवधू की पिटाई कर रही सास का वीडियो वायरल, गिरफ्तार
पुत्रवधू की पिटाई कर रही सास का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सोनीपत : सोशल साइट पर एक महिला की दूसरी महिला द्वारा पिटाई करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। वीडियो पुरखास गांव की बताई गई जिसमें पर एक महिला अपनी पुत्रवधू को पीटती दिख रही है। महिला ने उसके बाल पकड़कर उसको खूब थप्पड़ मारे और फिर डंडे से उसकी पिटाई की। महिला वीडियो में गाली-गलौच करती हुई भी सुनाई दे रही है। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

दो दिन से सोशल साइटों पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपनी पुत्रवधू पर खूब अत्याचार करती दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कि महिला ने उसके बाल पकड़े और उसे कई थप्पड़ मारे। वह यहीं नहीं रुकी। उसने डंडा उठाकर भी उसकी पिटाई की। सास की दबंगई के सामने पुत्रवधू कोई प्रतिक्रिया तक नहीं कर रही। पिटाई के बाद वह चुपचाप वहां से चली गई। इस पूरी वीडियो में घर का कोई अन्य सदस्य दिखाई नहीं दे रहा है। वीडियो वायरल करने वाले युवक ने बताया कि उसका मकसद पीड़ित महिला को न्याय दिलाना है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को आरोपित महिला के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो देख महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों महिलाएं वहां से गायब मिलीं। ग्रामीणों से जानकारी के बाद पास के गांव से पीड़िता को बरामद कर लिया गया है। वहीं, आरोपित महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संदीप, डीएसपी, गन्नौर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.