बैटरी चोरी का प्रयास व महिला को पीटने का आरोपित काबू
जागरण संवाददाता, सोनीपत : बैटरी चुराने का प्रयास करने पर महिला रोके जान पर उसकी पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित देवेंद्र व मोनू कबीरपुर के रहने वाले है। कबीरपुर निवासी अनीता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को बताया था कि गांव के रहने वाला देवेंद्र व मोनू उनके ऑटो से बैटरी चुराने का प्रयास कर रहे थे। जब उसने उन्हें टोका तो आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। इस दौरान आरोपितों ने उस पर सरिए से भी वार किया, लेकिन वह किसी तरफ से बच गई। शोर मचाने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। अब कार्रवाई करते हुए आरोपित देवेंद्र व मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जागरण संवाददाता, सोनीपत: बैटरी चुराने का प्रयास करने पर महिला ने रोका तो उसकी पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित देवेंद्र व मोनू कबीरपुर के रहने वाले है।
कबीरपुर निवासी अनीता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को बताया था कि गांव के रहने वाला देवेंद्र व मोनू उनके ऑटो से बैटरी चुराने का प्रयास कर रहे थे। जब उसने उन्हें टोका तो आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। इस दौरान आरोपितों ने उस पर सरिए से भी वार किया, लेकिन वह किसी तरहसे बच गई। शोर मचाने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। अब कार्रवाई करते हुए आरोपित देवेंद्र व मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।