बारिश में ढहे तीन आशियाने
बारिश के चलते गांव बनवासा व ¨रढाणा और शहर में आदर्श नगर में तीन व्यक्तियों के मकान ढह गए। मलबे में दबने से सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। किसी भी जगह जनहानि नहीं हुई,लेकिन गांव बनवासा में मलबे में दबने से दो पशु घायल हो गए। इसके अलावा दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों ने प्रशासन से मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता की अपील की। क्षेत्र में शनिवार से सोमवार तक रूक-रूक कर बारिश हुई। सोमवार को दिन में क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी और रात को बूंदाबांदी हुई
जासं, गोहाना (सोनीपत) : बारिश के चलते गांव बनवासा व ¨रढाणा और शहर के आदर्श नगर में तीन व्यक्तियों के मकान ढह गए। मलबे में दबने से सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। किसी भी जगह जनहानि नहीं हुई, लेकिन गांव बनवासा में मलबे में दबने से दो पशु घायल हो गए। इसके अलावा दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों ने प्रशासन से मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता की अपील की।
क्षेत्र में शनिवार से सोमवार तक रूक-रूक कर बारिश हुई। सोमवार को दिन में क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी और रात को बूंदाबांदी हुई। सोमवार रात को गांव बनवासा में बाला के भवन की छत ढह गई। मलबे की चपेट में आने से एक बैल व एक बछिया घायल हो गए। बाला के मकान की रसोई भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर आदर्श नगर में गली नंबर तीन निवासी ईश्वर ¨सह के मकान की चारदीवारी ढह गई और मकान की दीवारों में भी दरारें आ गईं। ईश्वर ¨सह की पत्नी संतोष ने बताया कि मकान में भी नुकसान हुआ है। ईश्वर बीमार है और संतोष वह दिहाड़ी-मजदूरी करके परिवार का खर्च चला रही है। गांव ¨रढाणा निवासी राममेहर उर्फ कोकी का दो मंजिला मकान भी ढह गया। मकान कई साल पहले बनाया गया था। मलबे से सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गांव धनाना में भगत ¨सह के मकान में भी नुकसान हुआ। गांव कथूरा में रणबीर का मकान जर्जर हो गया।