कुंडली में बिना नक्शा व अनुमति के खड़ी की गई 21 इमारत सील
कुंडली नगरपालिका के गठन के बाद पहली बार अवैध निर्माण पर चाबुक चला है। क्षेत्र में बन रही 21 अवैध इमारतों को सील किया गया जिसके चलते अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मची है। अवैध निर्माण को सील करते ही निर्माता अब अधिकारियों के चक्कर लगाने में जुटे है।
जागरण संवाददाता, सोनीपत : कुंडली नगरपालिका के गठन के बाद पहली बार अवैध निर्माण पर चाबुक चला है। क्षेत्र में बन रही 21 अवैध इमारतों को सील किया गया, जिसके चलते अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मची है। अवैध निर्माण को सील करते ही निर्माता अब अधिकारियों के चक्कर लगाने में जुटे है। हालांकि नगर निगम ने 15 दिन पहले अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। जवाब न मिलने पर अब नगरपालिका की ओर से सीलिग की कार्रवाई की गई है। वहीं, कई अन्य इमारतों को भी चिह्नित किया गया। जिन्हें जल्द नोटिस भेजे जाएंगे।
बीते कुछ समय में कुंडली क्षेत्र में रातों-रात अवैध इमारतें बनकर तैयार हो गईं। बिना नक्शा पास कराए और अन्य नियमों का पालन किए बन रही इमारतें सुरक्षा के मानक भी पूरा नहीं करती। ऐसे में ये खतरे का सबब तो हैं ही, साथ ही नगरपालिका को आíथक चूना भी लगा रही हैं। बार-बार नोटिस के बावजूद नक्शा पास न कराने वाले भवन निर्माताओं पर नपा अधिकारियों ने अब सख्ती दिखाई है। निगम ने इमारत चिह्नित कर नोटिस भेजे थे। इमरतों पर नोटिस भी चस्पा किए गए थे। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। जल्द ही नपा कई अन्य अवैध निर्माणों को भी सील करेंगी। इसको लेकर कागजी कार्रवाई की जा रही है।
कई प्रभावशाली लोगों के नाम सूची में :
नपा की सूची में क्षेत्र के राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदार तक शामिल हैं। नपा की ओर से अवैध निर्माण चिह्नित किए जाने के बाद नोटिस दिए गए। नक्शा व अनुमति संबंधित जानकारी न देने पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। क्षेत्र में कई लोगों ने अवैध निर्माण कर लिए है। पहले भी ऐसा करने वालों को समझाया गया है कि नपा में नक्शा पास करवाएं बिना निर्माण न करे। फिर भी कई लोगों ने निर्माण किए है। उनको चिह्नित कर नोटिस भेजे गए थे। जवाब न मिलने पर सीलिग की प्रक्रिया शुरू की गई है। निर्माण से पहले नपा से अनुमति लेना जरूरी है। अगर नियम का उल्लंघन किया जाता है तो कार्रवई की जाएगी।
आनंद किशोर, भवन निरीक्षक, नगर पालिका, कुंडली।