गांव महमूदपुर की बेटी अंशुल चहल बनीं सीए
गोहाना में गांव महमूदपुर की बेटी अंशुल चहल ने सीए बन कर अपना सपना साकार किया। अंशुल के सीए बनने पर उनके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 05:37 PM (IST)
जासं, गोहाना: गोहाना में गांव महमूदपुर की बेटी अंशुल चहल ने सीए बन कर अपना सपना साकार किया। अंशुल के सीए बनने पर उनके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
अंशुल चहल की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। उनके पिता जितेंद्र चहल चंडीगढ़ पुलिस में एएसआइ हैं। अंशुल ने चंडीगढ़ से ही बीकॉम तक पढ़ाई की। उन्होंने सीए बन कर अपना करियर बनाने का संकल्प लिया। अंशुल की मेहनत रंग लाई और वह सीए बन गईं। अपनी लाडली के सीए बनने पर पिता जितेंद्र चहल व मां विमला चहल बेहद खुश हैं। विमला गृहणी हैं। अंशुल की इस कामयाबी पर उनके ताऊ सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक रणबीर सिंह चहल व सुरेंद्र ने भी खुशी जाहिर की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें