Move to Jagran APP

हरियाणा की लड़कियां ओवलआल चैंपियन

जूनियर नेशनल बाक्सिग चैंपियनशिप में शनिवार को हरियाणा की टीम ने लड़कियों के वर्ग में बाजी मारते हुए ओवरआल ट्राफी पर कब्जा किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 08:43 PM (IST)
हरियाणा की लड़कियां ओवलआल चैंपियन
हरियाणा की लड़कियां ओवलआल चैंपियन

जागरण संवाददाता, सोनीपत : जूनियर नेशनल बाक्सिग चैंपियनशिप में शनिवार को हरियाणा की टीम ने लड़कियों के वर्ग में बाजी मारते हुए ओवरआल ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं, लड़कों में सर्विसेज स्पो‌र्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) की टीम ने ओवरआल चैंपियन रही। लड़कियों में महाराष्ट्र की टीम दूसरे स्थान पर, जबकि लड़कों में हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही और चंडीगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही।

loksabha election banner

शनिवार को फाइनल मुकाबलों में हरियाणा की लड़कियों ने 10 गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते, जबकि रनरअप रही महाराष्ट्र की टीम ने एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते। लड़कों के मुकाबले में एसएससीबी ने पांच गोल्ड और चार सिल्वर मेडल जीते, हरियाणा ने चार गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते। फाइनल मुकाबलों के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा बाक्सिग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिधु और विशिष्ट अतिथि के तौर पर डिप्टी डायरेक्टर स्पो‌र्ट्स सुनीता खत्री मौजूद रही। मेजर सिधु और खत्री ने विजेताओं को मेडल पहनाकर जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में बीएफआइ से मैनेजर कंपीटिशन एसके शांडिल्य, डिप्टी टीडी संतोश दत्ता, आब्जर्वर वीरेंद्र ठाकुर, चेयरमैन आरओसी एनके निर्वाण, यूथ कमीशन के चेयरमैन साई सतीश, खेलो इंडिया डायरेक्टर कर्नल मनोज, जूनियर चीफ कोच अमनप्रीत कौर, जूनियर चीफ कोच विजय शर्मा, हरियाणा बाक्सिग संघ के सचिव रविद्र पान्नु, कोषाध्यक्ष कैप्टन प्रवीर, कार्यकारिणी सदस्य ओमबीर हुड्डा आदि मौजूद रहे।

---

विभिन्न भार वर्ग के विजेता लड़कों में :

भार वर्ग - विजेता

उपविजेता

44-46 - कृष पाल, चंडीगढ़ ------- हर्ष, एसएससीबी

46-48 - रोहित चमोली, चंडीगढ़ ---- नीरू, एसएससीबी

48-50 - उस्मान अंसारी, महाराष्ट्र --- सुशांत कपूर, चंडीगढ़

50-52 - निखिल, एसएससीबी ------ रोहित यादव, यूपी

52-54 - आशीष, एसएससीबी ------ बादल, हिमाचल प्रदेश

54-57 - अंशुल, हरियाणा ---------- लोवी, पंजाब

57-60 - यशवर्धन सिंह, हरियाणा ---- सुमित कुमार, डीएनडी

60-63 - प्रीत मलिक, एसएससीबी ---- अमन राठौड़, यूपी

63-66 - अंकुश पंघाल, एसएससीबी -- गगनदीप, हरियाणा

66-70 - गौरव सैनी, हरियाणा ------- जैक्सन सिंह, एसएससीबी

70-75 - नक्श बैनीवाल, एसएससीबी -- ईशान कटारिया, हरियाणा

75-80 - ऋषभ सिंह, एमपी ---------- भव्य डागर, दिल्ली

80प्लस - भारत नजून, हरियाणा ------- रिदम सांगवान, एसएससीबी

-- लड़कियों में :

भार वर्ग ---- विजेता ------------- उपविजेता

44-46 - मुस्कान, हरियाणा ------- अन्नु, झारखंड

46-48 - विशु राठी, हरियाणा ------ कशिश, हिमाचल प्रदेश

48-50 - देविका घोरपड़े, महाराष्ट्र --- नेहा, हरियाणा

50-52 - तन्नु, हरियाणा ----------- योगिनी पाटिल, महाराष्ट्र

52-54 - आरजू, हरियाणा --------- नेहा, चंडीगढ़

54-57 - आंचल सैनी, हरियाणा ----- यशिका टोकस, दिल्ली

57-60 - निकिता, उत्तराखंड --------- कनिष्का मान, हरियाणा

60-63 - माही राघव, हरियाणा ------- अर्शदीप कौर, पंजाब

63-66 - सुप्रीया रावत, दिल्ली -------- स्त्रेहा, हरियाणा

66-70 - रूद्रीका, हरियाणा ----------- कशिश वर्मा, पंजाब

70-75 - प्रांजल यादव, हरियाणा ------- खुशी पूनिया, राजस्थान

75-80 - संजना, हरियाणा ------------ अंजुमन शर्मा, दिल्ली

80प्लस - कीर्ति, हरियाणा ------------- कंचन, महाराष्ट्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.