विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खरखौदा वालों का लंबा इंतजार खत्म, औचंदी बॉर्डर से पानीपत तक सीधी बस सेवा शुरू; ये है पूरा टाइम टेबल

Published: Fri, 25 Sep 2026 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2026 06:40 PM (IST)

खरखौदा के रास्ते औचंदी बॉर्डर से पानीपत के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. औचंदी बॉर्डर से पानीपत के लिए सीधी बस सेवा का शुभारंभ।

  2. खरखौदा, दिल्ली देहात और व्यापारियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा।

  3. लंबे समय से चली आ रही मांग हरियाणा सरकार ने पूरी की।

संवाद सहयोगी, खरखौदा। औचंदी बॉर्डर से वाया खरखौदा, सोनीपत से पानीपत के लिए शुक्रवार से बस सेवा शुरू हो गई। पानीपत डिपो की बस सुबह साढ़े 10 बजे औचंदी बॉर्डर से पानीपत के लिए रवाना हुई।

इस बस सेवा से खरखौदा क्षेत्र के साथ दिल्ली देहात और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पानीपत के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिली है। पानीपत की हैंडलूम मार्केट में कारोबार या खरीदारी के लिए जाने वाले व्यापारियों के लिए भी यह सेवा उपयोगी होगी।

बस सेवा का शुभारंभ फोरम फार डेवलपमेंट, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के चेयरमैन डॉ. प्रदीप वत्स ने किया। प्रधान बाउनी प्रवीन सहरावत ने नारियल फोड़कर बस का उद्घाटन किया।

इन रास्तों से होकर गुजरेगी बस

हरियाणा रोडवेज पानीपत के इंस्पेक्टर अशोक बोरा ने बताया कि नई बस सेवा से आईएमटी खरखौदा, आसपास के गांवों, मुरथल विश्वविद्यालय, गन्नौर और पानीपत के बीच आवागमन करने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

डॉ. प्रदीप वत्स ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से औचंदी बॉर्डर से पानीपत के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग थी। हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक धीरेंद्र खड़गटा ने उनकी मांग को पूरा करते हुए इस बस सेवा को शुरू कर दिया है।

वहीं इससे पहले वह 28 अगस्त से औचंदी बॉर्डर से चंडीगढ़ के लिए भी प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे बस सेवा संचालित कर चुके हैं।

इस अवसर पर बलराम राणा, राजेश राणा, महेंद्र वत्स, देवेंद्र नंबरदार, प्रो. अत्तर सिंह, राजकुमार वत्स, राजेंद्र प्रसाद वत्स और ट्रांसपोर्ट चेयरमैन विकास राणा मौजूद रहे, जिन्होंने बस चालक व परिचालक का औचंदी बॉर्डर पर पहुंचे पर स्वागत किया। इस बस के औचंदी बॉर्डर से पानीपत के बीच 18 जगह ठहराव रहेंगे।

यह है शेड्यूल

खरखौदा से औचंदी बॉर्डर औचंदी बॉर्डर से खरखौदा

  • 09:00 सुबह 09:20 सुबह
  • 09: 40 सुबह 10:00 सुबह
  • 10:40 सुबह 11:00 सुबह
  • 11:40 सुबह 12:00 दोपहर
  • 12:40 दोपहर 01:00 दोपहर
  • 01:40 दोपहर 02:00 दोपहर
  • 04:40 शाम 05:00 शाम
  • 05:40 शाम 05:50 शाम

यह भी पढ़ें- सोनीपत-सांपला मार्ग पर नाला निर्माण बना गले की फांस, खरखौदा में बसों के पीछे भागने को मजबूर यात्री