विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खरखौदा क्षेत्र को बड़ी सौगात, औचंदी बाॅर्डर से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू; यात्रियों को मिली राहत

Published: Thu, 27 Aug 2026 03:16 PM (IST)

हरियाणा रोडवेज ने खरखौदा के औचंदी बार्डर से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है, जिससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

बस सेवा शुरू होने से खरखौदा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

बस सेवा शुरू होने से खरखौदा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

HighLights

  1. औचंदी बार्डर से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू।

  2. खरखौदा क्षेत्र के लोगों को अब सीधा लाभ मिलेगा।

  3. यात्रियों को दिल्ली में बस बदलने की परेशानी नहीं होगी।

जागरण संवाददाता, खरखौदा (सोनीपत)। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हरियाणा रोडवेज ने औचंदी बार्डर से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे बस औचंदी बॉर्डर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। बस सेवा शुरू होने से खरखौदा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

बस सेवा की मांग को प्रमुखता से उठाने वाले डाॅ. प्रदीप वत्स ने बस को विधिवत रूप से रवाना करवाया। उन्होंने चालक और परिचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को अब दिल्ली या अन्य स्थानों से बस बदलने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

उन्होंने इस बस सेवा को क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सुविधा बताते हुए हरियाणा रोडवेज के निदेशक का आभार जताया। औचंदी बार्डर से चंडीगढ़ के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने भी बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए रोडवेज प्रशासन और मांग उठाने वालों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, सीएम उड़नदस्ते की छापामारी में भारी मात्रा बारूद बरामद; एक अरेस्ट

यह भी पढ़ें- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का कमाल, जींद-सोनीपत रूट पर तय की 6000 KM की दूरी; 36 टन कार्बन उत्सर्जन घटा