महिला ने लगाया ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
संस, खरखौदा: महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कह
संस, खरखौदा: महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि उसने पिटाई से आहत होकर अपने माता-पिता व मामा-मामी को बुलाया था। शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के कई लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहतक निवासी मनुप्रिया का कहना है कि उसकी शादी पाई निवासी सुनील के साथ हुई है। दो दिन पहले उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते हुए कमरे में बंद कर दिया। उसने जब अपने माता-पिता व मामा-मामी को सूचना देकर ससुराल बुलाया तो उन्हें उससे मिलने नहीं दिया। जब महिला के परिजनों ने उससे मिलने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जिससे पिता की तबीयत खराब हो गई और उन्हें निजी हास्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। महिला ने अपनी सास संतोष, ससुर महाबीर, पति सुनील व देवर मनीष पर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसे डर है कि कहीं उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे मार न दें।