दिवाली से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, 1700 बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त; क्या है पूरा प्लान?
दीपावली से पहले खरखौदा शहर की बंद पड़ी स्ट्रीट, फैंसी और हाई मास्ट लाइटों को ठीक किया जाएगा। नगर पालिका ...और पढ़ें

सभी खराब लाइटों को सही करने के निर्देश (AI-Generated image)
HighLights
खरखौदा में दीपावली से पहले लाइटें होंगी दुरुस्त
नगर पालिका ने ठेकेदार को दिए मरम्मत के निर्देश
शहर में 1700 स्ट्रीट लाइटों का रिकॉर्ड बनेगा
संवाद सहयोगी, सोनीपत (खरखौदा)। दीपावली से पहले खरखौदा शहर की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, फैंसी लाइट और हाई मास्ट लाइटों को ठीक किया जाएगा। त्योहार पर शहर को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नगर पालिका की तरफ से संबंधित ठेकेदार को सभी खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर में लगी लाइटों का रिकार्ड तैयार करने को भी कहा गया है, ताकि उनकी स्थिति की जानकारी उपलब्ध रहे।
ठेकेदार को दिए गए निर्देश
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी स्ट्रीट लाइट और फैंसी लाइट बंद होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दीपावली पर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही बढ़ने के मद्देनजर इन लाइटों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
ठेकेदार को कहा गया है कि खराब लाइटों की पहचान कर मरम्मत का काम जल्द पूरा किया जाए, जिससे त्योहार से पहले व्यवस्था दुरुस्त हो सके।
1700 स्ट्रीट लाइटों का रिकार्ड तैयार होगा
नगर पालिका के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शहर में 335 फैंसी लाइटें और करीब 1700 स्ट्रीट लाइटें हैं। इनके साथ ही, हाई मास्ट लाइटों की स्थिति का भी रिकॉर्ड तैयार करने के लिए कहा गया है। इससे खराब और चालू लाइटों की जानकारी जुटाने के साथ मरम्मत के काम की निगरानी करने में मदद मिलेगी।
'त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है, ऐसे में सभी स्ट्रीट लाइट, फैंसी लाइट और हाई मास्ट लाइटों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदार को काम में तेजी लाने और प्राथमिकता के आधार पर खराब लाइटों को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। त्योहार के दौरान शहर को रोशन रखने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।'
-हरीश मलिक, जेई, नगर पालिका, खरखौदा
यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पूजा पर जाना है घर, इन ट्रेनों में दो माह की वेटिंग...बस बुकिंग में फिलहाल राहत
