विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुख्यात इनामी बदमाश सुनील उर्फ टिल्लू साथी सहित गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Sat, 23 Jul 2016 01:03 AM (IST)

जागरण संवाददाता, सोनीपत : एसआइटी ने रोहतक के गांव घुसकानी से पीटीआइ निरंजन की हत्या के मुख्य आरोप

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सोनीपत :

एसआइटी ने रोहतक के गांव घुसकानी से पीटीआइ निरंजन की हत्या के मुख्य आरोपी व दिल्ली पुलिस के 50 हजार के इनामी बदमाश दिल्ली के गांव ताजपुर निवासी सुनील उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके साथी कुख्यात रोहतक के गांव कंसाला निवासी विकास उर्फ विक्की के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों पर हत्याओं व लूट के दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक हरदीप ¨सह दून ने बताया कि एसआइटी को सूचना मिली कि 23 अक्टूबर, 2015 को गांव कुमासपुर के राजकीय स्कूल में नियुक्त पीटीआइ निरंजन की कुमासपुर मोड़ पर हत्या करने का आरोपी सुनील उर्फ टिल्लू रोहतक के गांव घुसकानी में आने वाला है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर घुसकानी में दबिश दी। पुलिस ने वहां से सुनील व उसके साथी विकास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डस्टर गाड़ी में सवार होकर गांव में आए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों पर हत्या, हत्या का प्रयास व लूट के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी सुनील की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार आरोपी विकास कुख्यात शूटर है और पर उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा हत्याओं के मामले दर्ज हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।