गांधी नगर के नागरिकों ने गली निर्माण की मांग की
जासं, गोहाना: नगर परिषद द्वारा वार्ड-20 के अंतर्गत गांधी नगर में एफसीआई गोदाम के पीछे गली क
जासं, गोहाना: नगर परिषद द्वारा वार्ड-20 के अंतर्गत गांधी नगर में एफसीआई गोदाम के पीछे गली का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। गली निर्माण की अनदेखी से कालोनी के नागरिकों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। कालोनी के नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इंटरलॉक टायलों से गली का निर्माण करवाने की मांग की। गांधी नगर निवासी माइचंद, प्रेम, ब्रह्मा, जोरा ¨सह, दयानंद, धनराज, ¨रकी, सरोज, कविता, गीता आदि ने नगर परिषद (नप) के खिलाफ रोष व्यक्त किया। माइचंद ने कहा कि इस गली में लगभग 70 फीसद प्लाटों में मकान बने हुए हैं। इसके बावजूद भी नप द्वारा गली निर्माण की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रेम ¨सह ने कहा कि कुछ जगह तो नप ने जिन गलियों में दस पांच-बारह मकान बने हैं उनको पक्का करवा दिया है। जोरा ¨सह ने कहा कि गली कच्ची होने से पूरा दिन धूल उड़ती रहती है। पानी की निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश के दिनों में तो गली में कीचड़ पसर जाने से नागरिक आवाजाही भी नहीं कर पाते हैं। गांधी नगर के नागरिकों ने प्रशासन से गली में इंटरलॉक टायलें बिछवा कर पक्का करवाने की मांग की।