सागर दहिया को मिला भारत गौरव सम्मान
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 06:44 PM (IST)
फोटो: 39
जासं, सोनीपत : नाहरी गांव के सागर दहिया को कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए भारत गौरव सम्मान का अवार्ड दिया गया। सागर को यह अवार्ड सांस्कृतिक व पर्यटन मंत्री श्रीपद याशो नाइक की तरफ से मंगलवार को दिल्ली में दिया गया। सागर ने वर्ष 2013 में नेपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। प्रतियोगिता में आठ देशो के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सागर के नाम की सिफारिश कराटे एसोसिएशन की तरफ से की गई थी। अवार्ड जीतने पर बुधवार को सागर का स्वागत उनके गांव नाहरी में किया गया। सागर ने बताया कि अवार्ड मिलने के बाद उनका मनोबल बढ़ गया है। भविष्य की प्रतियोगिताओ में भी वह शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे। युवाओं को भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें