सिरसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
ऐलनाबाद के ममेरा कलां गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक गजानंद की ...और पढ़ें
-1793530284249_m.webp)
सिरसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
ममेरा कलां के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी।
21 वर्षीय गजानंद की मौके पर ही मौत, साथी प्रिंसपाल घायल।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, ऐलनाबाद (सिरसा)। गांव ममेरा कलां के पास ममेरा चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 31 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे हुआ। मृतक की पहचान गांव ममेरा कलां निवासी गजानंद के रूप में हुई है। वह ऐलनाबाद शहर में नाई की दुकान करता था।
हादसे में घायल उसके साथी प्रिंसपाल को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। मृतक के पिता जसराज ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा गजानंद अपने साथी प्रिंसपाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मिट्ठी सुरेरा से गांव ममेरा कलां की तरफ आ रहा था। मोटरसाइकिल प्रिंसपाल चला रहा था, जबकि गजानंद पीछे बैठा था। इसी दौरान उनके पीछे दलीप भी अपने मोटरसाइकिल पर गांव की ओर आ रहा था।
घायलों को लेकर पहुंचे अस्पताल
शिकायत के अनुसार जब गजानंद और प्रिंसपाल ममेरा चौक के पास पहुंचे तो सामने से आए अज्ञात वाहन के चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोटें आईं और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दलीप और रणजीत सिंह घायलों को सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद लेकर पहुंचे।
जसराज के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर चोटों के कारण उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंसपाल को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। जसराज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के संबंध में जांच कर रही है।