सीडीएलयू में यूथ फेस्टीवल की होगी वीडियोग्राफी
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव को लेकर सुरक्षा प्रबंध पुख्
जागरण संवाददाता, सिरसा :
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव को लेकर सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में पुलिस बल व सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। युवा उत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाले राज्य स्तरीय रत्नावली की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। युवा महोत्सव में 63 कॉलेजों के करीब 800 प्रतिभागी भाग लेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने युवा महोत्सव के लिए 15 नवंबर से 17 नवंबर तक तिथि निर्धारित की है।
दो स्टेज पर एक साथ चलेंगे कार्यक्रम
विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव मल्टीपर्पज व सेमिनार हॉल में दो स्टेज पर आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में महोत्सव को लेकर जगह-जगह पुलिस बल व सुरक्षा कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे। युवा महोत्सव में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को पास दिए जाएंगे। जिस पर विद्यार्थी की फोटो लगी होगी। उसी आधार पर प्रवेश करना होगा। वहीं विश्वविद्यालय के छात्रों की आइकार्ड देखकर प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय और कॉलेजों में चल रही तैयारी
युवा महोत्सव को लेकर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय व कॉलेजों में तैयारियां शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय व कॉलेजों में प्रतिभा खोज के तहत विभिन्न कार्यक्रम में प्रतिभागियों का चयन किया जा रहा है। युवा महोत्सव 2018 में 45 विधाओं की प्रतियोगिताएं होगी। जिनमें 17 विधाएं संगीत, 6 विधाएं नृत्य की 5 विधाएं थियेटर की व 6 विधएं साहित्य व 11 विधाएं फाइन आर्टस की होगी। महोत्सव में हरियाणवी ग्रुप डांस, राजस्थानी डांस, पंजाबी डांस, एकल नृत्य, भगड़ा, गिद्दा, नाटक, गायन, सोलो डांस व अन्य कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। ::::विश्वविद्यालय में होने वाले युवा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव के दौरान सुरक्षा प्रबंध पूरे पुख्ता होंगे।
प्रो. राजकुमार सिवाच
रजिस्ट्रार, सीडीएलयू