वुशु, किक बॉ¨क्सग और नेटबॉल को विवि खेलों की सूची में शामिल नहीं करने पर जताया रोष
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने वुशु, किक बॉ¨क्सग व ने
जागरण संवाददाता, सिरसा :
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने वुशु, किक बॉ¨क्सग व नेटबॉल खेल को विश्वविद्यालय खेलों की सूची में शामिल नहीं करने पर शुक्रवार को रोष जताया। विश्वविद्यालय के कुलपति से खेलों की सूची में शामिल करने की मांग रखी। खिलाड़ी सर्वजीत, साहिल, पूजा, जयपाल ¨सह, सुखदीप ¨सह ने कहा कि वुशु, किक बॉ¨क्सग व नेटबॉल के राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खिलाड़ी है। खिलाड़ियों ने पिछले साल ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय में पदक हासिल किए थे। लेकिन विश्वविद्यालय की खेल परिषद ने खेलों को सूची से बाहर कर दिए हैं जिससे हमें इन खेलों में भाग नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन चाहे तो आल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में खिलाड़ी भाग ले पाएंगे। ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय किक बॉ¨क्सग आंध्रा विश्वविद्यालय विशाखापट्टनम में 25 फरवरी से आयोजित होगी। वुशु प्रतियोगिता पंजाब विश्वविद्यालय में एक मार्च से होगी जबकि नेटबॉल प्रतियोगता तमिलनाडु में 25 फरवरी से आयोजित होगी।