आमजन के मुद्दों को लेकर संघर्ष करें कार्यकर्ता : दिग्विजय चौटाला
संवाद सहयोगी, डबवाली : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के विधान
संवाद सहयोगी, डबवाली : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा व लोकसभा के चुनाव समय से पहले हो सकते हैं, इसलिए कार्यकर्ता तैयार रहे। एसवाईएल के लिए दिल्ली में 7 मार्च को होने वाली प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए भी तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने शहरी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम जन के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करें व प्रदेश सरकार से टक्कर लें। वे डबवाली में हुई नौजवान किसान महासभा की सफलता पर इनेलो कार्यकर्ताओं को बधाई देने के लिए बृहस्पतिवार को डबवाली आए थे। इस दौरान वे इनेलो कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महासभा को प्रदेश के इतिहास में हुई अब तक की सबसे बड़ी हलका स्तरीय रैली बताया। चौटाला ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ से भाजपा सरकार व कांग्रेस की नींद उड़ गई है। इस रैली के प्रदेश की राजनीति पर दूरगामी परिणाम होंगे। डबवाली के इस छोर से चली परिवर्तन की यह हुंकार पूरे प्रदेश में फैलेगी।