विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से वेल्डर की मौत, खेतों में मिला शव

Published: Fri, 06 Nov 2026 01:37 AM (IST)

सिरसा के नानकपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 34 वर्षीय वेल्डर छिन्द्रपाल सिंह की ...और पढ़ें

अज्ञात वाहन की टक्कर से वेल्डर की मौत। सांकेतिक फोटो

अज्ञात वाहन की टक्कर से वेल्डर की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. नानकपुर गांव के पास हुआ दर्दनाक स्कूटी हादसा।

  2. 34 वर्षीय वेल्डर छिन्द्रपाल सिंह की मौके पर मौत।

  3. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, सिरसा। नानकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक वेल्डर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मुसाहिबवाला निवासी 34 वर्षीय छिन्द्रपाल सिंह के रूप में हुई है। वह मंगाला स्थित एसडी फोम इंस्टीट्यूट फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता था।

हादसे के बाद वह सड़क किनारे खेतों में जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना चार नवंबर की शाम की बताई गई है। पुलिस ने मृतक के पिता बलवीर सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव मुसाहिबवाला निवासी 70 वर्षीय बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा चार नवंबर को शाम को काम खत्म करने के बाद वह फैक्टरी मालिक की स्कूटी लेकर अपने साडू स्वर्ण सिंह से मिलने फिरोजाबाद जा रहा था।जब वह नानकपुर गांव के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।