दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज, सुबह के समय बूंदाबांदी
जागरण संवाददाता, सिरसा : बुधवार को सुबह से ही मौसम बदलने लगा। जिले में आसपास के क्षेत्रों में
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 10:31 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 10:31 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिरसा : बुधवार को सुबह से ही मौसम बदलने लगा। जिले में आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छा गए। सुबह के समय कई क्षेत्रों में हलकी बारिश व बूंदाबांदी हुई। जिससे गर्मी व उमस से भी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने से उमस काफी बढ़ी हुई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहा।
चौपटा क्षेत्र में हुई बारिश
चौपटा में बुधवार सुबह के समय बारिश हुई। इससे मौसम में काफी बदलाव हुआ। बारिश से फसलों को काफी फायदा मिलेगा। बारिश नहीं होने से धान व नरमा की फसलों को नुकसान हो रहा था। चौपटा क्षेत्र में 15 एमएम बारिश हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें