विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: 'मुगल शासक औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुसी', सिरसा की धरती से सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

Published: Mon, 20 May 2024 10:35 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2024 07:34 PM (IST)

सिरसा (Haryana News) से बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर (Ashok Tanwar) के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) प्रचार ...और पढ़ें

अशोक तंवर के समर्थन में सिरसा पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।
अशोक तंवर के समर्थन में सिरसा पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. 400 पार के नारे पर कांग्रेस को आते हैं चक्कर-सीएम योगी।
  2. पाकिस्तान में आज लोग भूख से मर रहे हैं-यूपी सीएम।
  3. कोई मुसलमान अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखता।

जागरण संवाददाता, सिरसा। (CM Yogi Haryana Visit) यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सिरसा की अनाज मंडी में भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। खचाखच भीड़ से भरी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपके बीच गोरखपुर की पवित्र धरती से आया हूं और आपके प्रिय लोकप्रिय राजनेता नरेंद्र मोदी (PM Modi) का संदेश लेकर आया हूं।

400 पार के नारे पर कांग्रेस को आते हैं चक्कर-सीएम योगी

चार चरणों में जो लहर थी वह पांचवें में सुनामी बन गई थी। फिर एक बार मोदी सरकार बन रही है। अबकी बार 400 पार का नारा आया तो कांग्रेस को चक्कर आने लग जाते हैं। इसलिए कह रहा हूं जो कि राम को लाएं है, हम उनको लाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सिखों के पवित्र स्थान करतापुर साहिब को भूल गई थी।

भाजपा (Haryana BJP) ने करतारपुर कोरिडोर का निर्माण करके गुरु नानक की पवित्र धरती को भारत का हिस्सा बनाया। आज गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की शहादत दिवस को बाल वीर दिवस के रुप में याद किया जाता है। आज देश बदल चुका है और हम नए भारत के नागरिक है। मोदी ने संभव को असंभव कर दिया। पूरी दुनिया में भारत का सम्मान नहीं था।

ये भी पढ़ें: Haryana News: चुनाव प्रचार चरम पर, BJP करेगी ताबड़तोड़ रैलियां, कांग्रेस भी लगाएगी जोर; राहुल गांधी की इस दिन रैली

पाकिस्तान में आज लोग भूख से मर रहे हैं-यूपी सीएम

सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। विस्फोट होते थे और निर्दोंष लोग मारे जाते थे। आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। योगी ने कहा कि ये नया भारत है। अब कहीं भूल से पटाखा भी जोर से फट जाए तो सबसे पहले पाकिस्तान को सफाई देनी पड़ती है कि मैंने नहीं किया। 

ये नया भारत है। यूपी के सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय गरीब भूख से मर जाता था। हमारी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त का राशन देती है। पाकिस्तान में 23 से 24 करोड़ लोग हैं। वे आज भूख से मर रहे हैं। कांग्रेस ने हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया

योगी ने कहा क इंडी गठबंधन सुबह से शाम तक झूठ का प्रचार करता है। कांग्रेस राज में हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया जाता था। कांग्रेस कहती थी कि इस देश के संसाधनों पर सबसे पहले मुसलमानों का हक है। हिंदू, पिछड़े वर्गों, दलितों के हक छीने जाते थे।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर नागरिक की संपत्ति का सर्वे करवाने की घोषणा की है। कांग्रेस आपकी संपत्ति मुसलमानों को बांट देगी। लेकिन राम लला के कारण कांग्रेस को अब कभी भी सत्ता नहीं मिलेगी। क्योंकि यह चुनाव राम लला के भक्तों और राम द्रोहियों के बीच है।

कोई मुसलमान अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखता

मुगलकालीन शासक औरंगजेब सबसे क्रूर शासक था। उसने सत्ता के लिए अपने भाईयों का कत्ल कर दिया था और पिता को जेल में डाल दिया। उसका पिता पानी के लिए तड़प तड़प कर मर गया। मुसलमान अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखते। कांग्रेस विरासत टैक्स के नाम पर जजिया कर ला रही है। क्योंकि औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुस गई है। वह भारत काे विभाजन की ओर ले जाएगी। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देगे। इसलिए जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे।

ये भी पढ़ें: Amit Shah Haryana Visit: अमित शाह के झज्जर दौरे को लेकर ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक, इलाका हुआ अस्थाई रेड जोन घोषित