गैरकानूनी बता नप ने रोक दिए वाहन, शहर में बिगड़ेगी सफाई व्यवस्था
शहर में सफाई व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। इसकी वजह है नगरपरिषद। श्
संवाद सहयोगी, डबवाली :
शहर में सफाई व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। इसकी वजह है नगरपरिषद। शहर के वार्डों में डोर-टू-डोर जाकर गंदगी एकत्रित करने वाले 10 टैंपों तथा कूड़ा प्वाइंटों से गंदगी उठाने वाली जेसीबी को रोक दिया गया है। इसका कारण चालक न होना बताया जा रहा है। नगरपरिषद अधिकारियों के अनुसार अस्थाई सफाई कर्मचारी उपरोक्त वाहनों को चला रहे थे। जोकि बतौर चालक सक्षम नहीं है। इधर एकाएक वाहनों को रोके जाने से नाराज कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। सरकार पर आरोप लगाते हुए पार्षदों ने नारेबाजी की। शाम 4 बजे तक पार्षद धरनारत रहे। ईओ अमन ढांडा ने शुक्रवार तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। पार्षदों ने समस्या के समाधान के लिए दो दिन की डेडलाइन देते हुए धरना उठा लिया।
नप उपाध्यक्ष कृष्ण लाल बॉबी, पार्षद र¨वद्र ¨बदु, रमेश बागड़ी, पवन बांसल, र¨वद्र बबलू, अंजू बाला, युद्धवीर रंगीला, चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजेंद्र जोइया, पार्षद प्रतिनिधि राकेश वाल्मीकि, जगदीप सूर्या ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत शहर में 10 टैंपों तथा जेसीबी लंबे समय से चल रहे थे। मंगलवार दोपहर बाद इन वाहनों को कार्य करने से रोक दिया गया। इस संबंध में सफाई निरीक्षक सुमित हुड्डा तथा संदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर में उपरोक्त वाहन गैर कानूनी चल रहे थे। जन प्रतिनिधियों के अनुसार एक ओर सरकार स्वच्छता की दुहाई देती है तो वहीं खुद सफाई व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रही है। पार्षदों ने चेतावनी दी कि अधिकारियों के आश्वासन के मुताबिक शुक्रवार तक समस्या का हल नहीं हुआ तो वे नियमित रूप से आंदोलन शुरू करेंगे। पहले दिन पार्षदों को शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप चौधरी का साथ मिला। हमारे पास चालक नहीं है। अस्थाई सफाई कर्मी ही वाहन चला रहे थे। जिनके कागजात पूरे नहीं है। सितंबर 2018 में चालकों की डिमांड भेजी गई थी। उम्मीद है कि जल्द मंजूरी मिल जाएगी। तब तक एक-दो वाहन चलाकर सफाई व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। मैंने पार्षदों को यही आश्वासन दिया है। गैर कानूनी तरीके से वाहन नहीं चलाए जाएंगे।
-ईओ अमन ढांडा, नगरपरिषद, डबवाली