दीपावली पर मेगा ड्रा में ढाई साल की नव्यांशी को मिली स्कोडा एसयूवी, स्वजन को सौंपी गाड़ी की चाबी; परिवार में खुशी की लहर
दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका ऑफर के मेगा ड्रा में हुडा सेक्टर 20 निवासी नव्यांशी ने एसयूवी कार जीती है। ...और पढ़ें
-1793990056991_m.webp)
दीपावली पर मेगा ड्रा में ढाई साल की नव्यांशी को मिली स्कोडा एसयूवी। फोटो जागरण
HighLights
नव्यांशी गोस्वामी ने दैनिक जागरण के मेगा ड्रा में एसयूवी जीती।
सिरसा में विधायक शीशपाल केहरवाला ने चाबियां भेंट कीं।
दैनिक जागरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवार को बधाई दी।
जागरण संवाददाता, सिरसा। दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका आफर के मेगा ड्रा में हुडा सेक्टर 20 निवासी नव्यांशी को एसयूवी गाड़ी उपहार में निकली थी। शुक्रवार को दैनिक जागरण हिसार यूनिट के वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल, वरिष्ठ समाचार संपादक राकेश क्रांति और मुख्य अतिथि कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने संयुक्त रुप से उन्हें स्कोडा एसयूवी की चाबी भेंट की।
मुख्य अतिथि कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि वह खुद भी दैनिक जागरण के पाठक है। दैनिक जागरण लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और प्रहरी है। बच्ची नव्यांशी भाग्यशाली है, उनके नाम पर एसयूवी गाड़ी निकली। सिरसा के लोग भाग्यशाली है, जिन्हें दैनिक जागरण के ट्रिपल धमाका आफर के तहत पहला इनाम निकला।अखबार सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेता है।
पूरे परिवार में खुशी की लहर
दादा हंसराज ने कहा कि वह 20 सालों से अखबार पढ़ रहा हूं। देश भर में पहली बार सिरसा में इनाम निकलने पर मुझे खुशी है। अखबार में वास्तविक समाचार होता है। शुक्रवार को उपहार मिलना उनके लिए बेहद खुशी का अवसर है।
हंसराज ने बताया कि ट्रिपल धमाका आफर के दौरान उन्होंने योजना के सभी कूपन भरकर अपनी ढाई वर्षीय पोती नव्यांशी गोस्वामी के नाम दैनिक जागरण सिरसा कार्यालय में जमा करवाए थे। नव्यांशी के पिता नवदीप, माता सुलोचना देवी, पत्नी शिल्पी गिरी, बेटा नकश गोस्वामी ने गाड़ी मिलने पर खुशी जताई।
दैनिक जागरण लोगों की आवाज
वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने परिवार को बधाई देते हुए कहा कि दैनिक जागरण देश का सबसे प्रसार संख्या वाला अखबार है। अखबार सात सरोकारों को समर्पित है वरिष्ठ समाचार संपादक राकेश क्रांति ने कहा कि दैनिक जागरण लोगों की आवाज है और हमेशा समाज की खबरों को प्राथमिकता देता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।