बेसहारा पशु के कारण सिरसा में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत, सिर में लगी गंभीर चोट
डबवाली के सावंतखेड़ा गांव के पास एक सड़क हादसे में 46 वर्षीय ट्रैक्टर चालक हीरालाल की मौत हो गई। बेसहारा ...और पढ़ें
-1793908748960_m.webp)
सिरसा में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
डबवाली के पास सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत।
बेसहारा पशु को बचाने में बिगड़ा ट्रैक्टर का संतुलन।
सिर में गंभीर चोट लगने से हीरालाल ने दम तोड़ा।
संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। सावंतखेड़ा गांव के पास सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय हीरालाल निवासी भाटी कालोनी, पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार हीरालाल ट्रैक्टर लेकर सिरसा की तरफ से डबवाली आ रहा था।
जब वह गांव सावंतखेड़ा के पास शक्ति आश्रम के सामने पहुंचा तो अचानक सड़क पर बेसहारा पशु आ गया। पशु बचाने के प्रयास में उसने एकदम ट्रैक्टर के ब्रेक लगा दिए। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लग गई।
हादसे के बाद उसे मंडी डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मंडी डबवाली की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने स्वजन के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।