आज सभी रूटों पर 150 बसें लगाएंगी चक्कर, 19 को एमरजेंसी के लिए रोका
- राजस्थान के लिए भी जारी रहेगी सुविधा - दिल्ली के लिए नहीं होगी अतिरिक्त बसों की आवाजाही
- राजस्थान के लिए भी जारी रहेगी सुविधा
- दिल्ली के लिए नहीं होगी अतिरिक्त बसों की आवाजाही
चित्र : 06
जागरण संवाददाता, सिरसा : रक्षाबंधन पर्व को लेकर महिलाओं को यात्रा करवाने के लिए रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। रोडवेज के 140 रूटों पर 150 बसों को दौड़ाया जाएगा। ऐसे में अगर किसी रूट पर अधिक सवारियां होती है तो उसके लिए 19 बसों को अतिरिक्त खड़ा किया जाएगा। वहीं बस स्टैंड पर 20 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। जोकि यात्रियों के शारीरिक दूरी बनाए रखने के प्रति यात्रियों को जानकारी देंगे।
रक्षाबंधन पर्व के कारण शनिवार को भी यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यात्रियों की संख्या 10 हजार से अधिक हो चुकी है। जबकि रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की संख्या में ओर अधिक बढ़ोतरी होगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से अलग-अलग जगह पर काउंटर लगाए जाएंगे। जिसमें यात्रियों की जांच और रजिस्टर में नाम दर्ज किए जाने के बाद ही यात्रियों को बस में सवार करवाया जाएगा। सिरसा से पंजाब के रूट बंद है। लेकिन राजस्थान के रूटों की बहाली रहेगी। वहीं दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसों को नहीं बढ़ाया जाएगा। 30 यात्री ही सवार करने का है नियम लॉकल रूटों पर रखा जाएगा विशेष ध्यान
सिरसा से रानियां, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली व ग्रामीण रूटों के साथ फतेहाबाद और हिसार के लिए भी बसों की आवाजाही को बढ़ाया जाना है। बस में 30 सवारियां बैठाने का ही नियम जारी रहेगा। ऐसे में अगर कोई चालक परिचालक इससे अधिक सवारियों को बैठाते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मास्क नहीं हुआ तो कटेगा चालान
बस स्टैंड पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों और कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में अगर कोई यात्री बिना मास्क के बस स्टैंड पर पहुंचता है तो पुलिस की ओर से उसका चालान भी किया जाएगा और मौके पर ही जुर्माना भरवाया जाएगा। मास्क और शारीरिक दूरी को लेकर बस स्टैंड पर अनाउंसमेंट भी की जा रही है।
रक्षाबंधन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी बसों को सैनिटाइजर करवा दिया गया है और कर्मचारी भी ड्यूटी पर पहुंच रहे है। नियमों के अनुसार 30 यात्रियों को ही बस में सवार करवाया जाएगा। बस स्टैंड पर भी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। जोकि शारीरिक दूरी बनाने को लेकर यात्रियों को जानकारी देंगे। किसी भी यात्री को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आरएस पूनियां, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा