विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

26 घंटे अनाज मंडी में नहीं होगी धान की खरीद, उठान पर जोर

By JagranEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 11:59 PM (IST)

धान की कटाई कढ़ाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर तेजी ...और पढ़ें

26 घंटे अनाज मंडी में नहीं होगी धान की खरीद, उठान पर जोर
26 घंटे अनाज मंडी में नहीं होगी धान की खरीद, उठान पर जोर

जागरण संवाददाता, सिरसा:

धान की कटाई कढ़ाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर तेजी से धान की आवक बढ़ रही है। इससे मंडियां धान से अटी पड़ी हुई है। किसानों को धान डालने के लिए जगह नहीं मिल रही है। जिसको लेकर आढ़ती एसोसिएशन, अनाज मंडी मजदूर यूनियन व खरीदारी यूनियन ने 26 घंटे तक धान की खरीद कार्य बंद रखने का फैसला लिया है। अनाज मंडी में शनिवार को पांच बजे से धान लेकर आने वाली ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों को मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अनाज मंडी में रविवार रात्रि 12 तक उठान पर ही जोर दिया जाएगा। जिसको लेकर मंडी के आढ़तियों व खरीद एजेंसियों की शनिवार को बैठक भी हुई।

मंडियों में अभी तक 149797 मीट्रिक टन की आवक

मंडियों में अभी तक 149797 मीट्रिक टन की आवक हुई है। जबकि अभी तक मंडियों में 129001 मीट्रिक टन धान का ही उठान हुआ है। अभी भी मंडियों में करीब 20796 मीट्रिक टन धान पड़ा हुआ है। धान डालने के लिए जगह नहीं होने पर वीरवार को मंडी बंद रही। मंडी में धान का उठान ही किया गया। अनाज मंडी में रविवार को धान खरीद कार्य नहीं होगा। मंडी में केवल उठान किया जाएगा। अनाज मंडी में जगह जगह धान डाली हुई है।

--- गलियों से निकलना मुश्किल

अनाज मंडी की आवासीय गलियों में जगह जगह धान की बोरिया पड़ी हुई है। हर तरफ ढेरियां व धान की बोरियां नजर आ रही है।अनाज मंडी में दिनभर जाम की स्थिति रहती है। इसी के साथ अनाज में रहने वाले व समीप की कालोनी वासियों को वाहनों को निकालने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

--

अनाज मंडी में उठान कार्य करवाया जाएगा। मंडी में शनिवार को पांच बजे से 26 घंटे तक धान की की खरीद नहीं की जाएगी। जिसको मंडी में धान लेकर आने वाली ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जिसके लिए बैठक कर फैसला ले लिया है। धान की आवक तेजी से बढ़ रही है। इसी को लेकर फैसला लिया गया है। जिससे किसानों को धान डालने के लिए अनाज मंडी किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए।

हरदीप सरकारिया, प्रधान, दि अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, सिरसा