घर में सो रहे युवक की बल्ली मारकर हत्या,
गांव फुल्लो में घर से सो रहे युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प
संवाद सहयोगी, डबवाली: गांव फुल्लो में घर से सो रहे युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय काला सिंह के पिता की मृत्यु 16 वर्ष पहले हो गई थी। मां छोड़कर चली गई। वह अपनी बहन के साथ अकेला घर पर रहता था। दो साल पहले बहन की शादी होने के बाद वह बिल्कुल अकेला हो गया। उसने साढ़े तीन एकड़ जमीन बेच दी थी। पुलिस के अनुसार मृतक नशेड़ी था।
रात को वह घर पर सोया हुआ था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मृतक के ताऊ दीप सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि उसके भतीजे का शव मकान में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के साथ ही बल्ली पड़ी हुई थी जिससे उसकी हत्या की गई।
सदर थाना डबवाली प्रभारी राजिदर सिंह मौर के अनुसार सिर पर चोट मारकर हत्या की गई है। बल्ली (हथियार) मौके से बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिर पर एक चोट लगने की वजह से मृत्यु हुई है।