विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिसालियाखेड़ा-रामगढ़ रोड के निर्माण में अनियमितता की शिकायत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 05:39 PM (IST)

गांव रिसालियाखेड़ा के ग्रामीणों ने गांव से रामगढ़ तक बनाई जा रही च

रिसालियाखेड़ा-रामगढ़ रोड के निर्माण में अनियमितता की शिकायत
रिसालियाखेड़ा-रामगढ़ रोड के निर्माण में अनियमितता की शिकायत

संवाद सहयोगी, डबवाली : गांव रिसालियाखेड़ा के ग्रामीणों ने गांव से रामगढ़ तक बनाई जा रही चार किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में अनियमितता की शिकायत की है। ग्रामीण रविद्र पारीक ने इंटरनेट मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि रोड बनते ही उखड़ने लगी है। निम्न स्तर का कार्य होने से रोड पर धारियां बन गई है। पारीक के मुताबिक इस संबंध में उसने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) के एसडीओ नरेश शर्मा को शिकायत दर्ज करवाई थी।

----

दो करोड़ रुपये आएगी लागत

लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) के अधिकारियों ने बताया कि उपरोक्त रोड पहले 12 फीट चौड़ी थी। नए सिरे से इसका निर्माण किया जा रहा है। इसकी चौड़ाई छह फीट बढ़ाकर 18 फीट कर दी गई है। निर्माण कार्य पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने है।

----

कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही। बल्कि कुछ ग्रामीण निजी फायदा उठाना चाहते है। सार्वजनिक गलियों को ठेकेदार रोड से कनेक्ट कर रहा है। ग्रामीण चाहते है कि उनके घरों के रैंप बनाए जाए। जोकि उचित नहीं है। न ही मैं ऐसे कार्य को मंजूरी दे सकता हूं।

- नरेश शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ), सिरसा।