विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेशनल हाईवे पर हादसों की वजह बना चौराहा, समस्या के समाधान के लिए पंचायत करेंगे ग्रामीण

By JagranEdited By:
Published: Sun, 22 Aug 2021 10:34 PM (IST)

संडबवाली-सिरसा रोड पर सावंतखेड़ा के पास बना चौराहा हादसों की वजह

नेशनल हाईवे पर हादसों की वजह बना चौराहा, समस्या के समाधान के लिए पंचायत करेंगे ग्रामीण
नेशनल हाईवे पर हादसों की वजह बना चौराहा, समस्या के समाधान के लिए पंचायत करेंगे ग्रामीण

संवाद सहयोगी, डबवाली : डबवाली-सिरसा रोड पर सावंतखेड़ा के पास बना चौराहा हादसों की वजह बन रहा है। हर रोज हादसे हो रहे है। अव्यवस्था ने बेटी के लिए सुहाग देखने जा रही गांव खारा की छिद्रपाल से उसका सुहाग छीन लिया। शुक्रवार को उपरोक्त जगह पर डबवाली में एसबीआइ (भारतीय स्टेट बैंक) की सब्जी मंडी शाखा में मुख्य प्रबंधक तैनात सिरसा निवासी रणजीत सिंह, सहायक प्रबंधक भूपेश मित्तल हादसे में घायल हो गए थे। दोनों उपचाराधीन है। लगातार हो रहे हादसों से गुस्साए ग्रामीण शनिवार को रोड पर आ गए। ग्रामीणों ने हादसे रोकने के लिए व्यवस्था करने की मांग करते हुए प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर देंगे।

----

ग्रामीण एंडी बिश्नोई, लखवीर सिंह, संदेश, लखविद्र सिंह, बलकार सिंह, विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सावंतखेड़ा के समीप हर रोज हादसे हो रहे है। दिन में हादसा नहीं होता तो रात को बेसहारा पशुओं के कारण हादसा होता है। प्रत्येक रात दो पशुओं की मौत हो रही है। सावंतखेड़ा गांव को पार करना असंभव नजर आता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में चौराहा बनता है। संगरिया बाइपास से आने वाला व्यक्ति रोड पार करने की कोशिश करता है तो सिरसा या डबवाली से तेज गति से आने वाली गाड़ी उससे टकरा जाती है। नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) ने हादसों को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। इसलिए गांव के धार्मिक स्थल से मुनादी करवाकर लोगों को रोड पर इकट्ठा किया गया था। तीन दिन में प्रशासन ने बात नहीं सुनी तो मजबूरन वे रोड जाम करेंगे।

----

एनएचएआइ अधिकारियों के साथ पंचायत करेंगे ग्रामीण

निवर्तमान सरपंच सुखजिद्र सिंह ने बताया कि बेसहारा पशुओं तथा चौराहे पर अव्यवस्था के कारण हादसे हो रहे है। इंसान की जान जा रही है तो वहीं बेसहारा पशु मर रहे है। इस संबंध में एनएचएआइ के एसडीओ अमित बिश्नोई के समक्ष समस्या के समाधान की मांग उठाई गई है। उनका कहना है कि सोमवार को वे एनएचएआइ की टीम सावंतखेड़ा गांव में पहुंचेगी। ग्रामीणों के साथ योजना बनाकर कार्य को अंजाम दिया जाएगा। सुखजिद्र सिंह के मुताबिक गांव दिवानखेड़ा, मांगेआना तथा मसीतां की पंचायत तथा ग्रामीणों को बातचीत में शामिल करके मसले का हल निकाला जाएगा।