थेहड़ पर फिर से शुरू होगा सर्वे, आज पहुंचेगी टीम
जागरण संवाददाता, सिरसा : पुरातत्व विभाग द्वारा थेहड़ पर अवैध रूप से कब्जाई भूमि की निशानदेह
जागरण संवाददाता, सिरसा :
पुरातत्व विभाग द्वारा थेहड़ पर अवैध रूप से कब्जाई भूमि की निशानदेही के लिए जिला प्रशासन एक बार फिर से सर्वे शुरू करेगा। बुधवार से विभागीय अधिकारियों की टीम थेहड़ क्षेत्र में सर्वे आरंभ करेगी। टीम की सुरक्षा के ²ष्टिगत वहां पुलिस बल भी तैनात रहेगा। 24 सितम्बर को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई है और प्रशासन को इस संबंध में अपना पक्ष रखना है। 1754 परिवार हुए स्थानांतरित
थेहड़ से जिला प्रशासन 1754 परिवार स्थानांतरित हो चुके हैं। उन्हें हाउ¨सग बोर्ड के फ्लेटस में जगह दी गई है। वर्तमान में प्रशासन थेहड़ के इर्द गिर्द क्षेत्र को भी कब्जा मुक्त करवाना चाहता है। थेहड़ पर हुआ था टीम से अभद्र व्यवहार
थेहड़ पर सर्वे करने गई टीम के साथ वहां के निवासियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने शहर थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ::::थेहड़ पर सर्वे करने के लिए बुधवार को टीम जाएगी। टीम की सुरक्षा के लिए प्रबंध किए गए है। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से थेहड़ क्षेत्र के निवासियों को भी सर्वे कार्य के दौरान किसी तरह का व्यवधान न करने को कहा गया है।
- नौरंग राय, जिला राजस्व अधिकारी