शिक्षा के नये सत्र में स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों को मिलेगी पाठ्यक्रम पुस्तकें
जागरण संवाददाता सिरसा सरकारी स्कूलों में इस शिक्षा सत्र के अंदर समय पर पुस्तकें नहीं मि
जागरण संवाददाता, सिरसा:
सरकारी स्कूलों में इस शिक्षा सत्र के अंदर समय पर पुस्तकें नहीं मिलती है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है। वहीं शिक्षा में गुणवत्ता के अंदर सुधार नहीं हो रहा था। शिक्षा विभाग ने शिक्षा के नये सत्र में स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पुस्तकें मिलेगी। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से विद्यार्थियों की संख्या संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार कानून के तहत विद्यार्थियों को सभी पुस्तकें प्रदेश सरकार की ओर से मुहैया करवाई जाती हैं। राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पाठ्यक्रम पुस्तकें शिक्षा विभाग द्वारा दी जाती है।
-- सूची नहीं देने वालों को नहीं मिलेगी पुस्तकें
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी है। यदि कोई स्कूल उपलब्ध करवाई सूची में रह गया है। उस स्कूल को शिक्षा के नये सत्र 2020-21 में पुस्तकें उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पुस्तकें समय पर भेजने के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। -- पिछले सालों में समय पर नहीं पहुंची पुस्तकें
सरकारी स्कूलों में पिछले शिक्षा सत्र के अंदर लंबे समय तक पाठ्यक्रम पुस्तकें नहीं पहुंची। जिसको लेकर स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई। पिछले शिक्षा सत्र में करीब तीन माह के बाद पुस्तकें स्कूलों में पहुंचाई गई। स्कूलों में पुस्तकें समय पर नहीं पहुंचने पर पुरानी पुस्तकों से पढ़ाई करवानी पड़ी। सरकारी स्कूलों में पुस्तकें समय पर नहीं मिलने पर अध्यापकों को काफी परेशानी होती है। अध्यापक संघ से जुड़े अध्यापकों का कहना है कि स्कूली शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हर साल बच्चों को समय पर पुस्तकें नहीं मिलती है। विभाग अगर समय पर स्कूलों में पुस्तकें भिजवाने की प्रक्रिया करता है तो इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
---
::::सरकारी स्कूलों में शिक्षा के नये सत्र में समय पर पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएगी। जिसको लेकर विभाग ने विद्यार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी है। विभाग को जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा