हड़ताल पर रहे ट्रांसपोर्टर, थमे 2500 ट्रकों के पहिए
जागरण संवाददाता, सिरसा : देश भर में ट्रांसपोर्टरों द्वारा क ी गई हड़ताल का असर सिरसा में
जागरण संवाददाता, सिरसा : देश भर में ट्रांसपोर्टरों द्वारा क ी गई हड़ताल का असर सिरसा में भी देखने को मिला। सिरसा में हड़ताल के चलते करीब 2500 ट्रकों के पहिए थम गए और ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टरों सुरेंद्र कुमार, अजमेर, सुभाष, तीर्थ ¨सह, अवतार, गुरमेल, लखवीर, बल¨वद्र ने बताया कि सरकार की नीतियों के कारण आज ट्रांसपोर्ट उद्योग खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर उसके दाम कम करने की मांग, बीमा राशि घटाने, टोल टैक्स कम किए जाने व परमिट फीस घटाने इत्यादि मांगों को लेकर देशभर में ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं। सिरसा में भी ट्रक आपरेटर हड़ताल पर है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी। दिल्ली से आपूर्ति प्रभावित
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते सिरसा से दिल्ली सहित अन्य राज्यों की ओर से आने जाने वाले माल की आपूर्ति रुक गई है। दिल्ली से रोजाना दर्जनों ट्रक माल लेकर आते हैं और दूसरे राज्यों को सप्लाई किया जाता है। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते व्यापारी वर्ग भी परेशान है। स्पेशल ट्रेन से खाद अनलो¨डग करने में लगे रहे ट्रक
शुक्रवार को सिरसा में खाद की स्पेशल गाड़ी आई थी, जिसको अनलो¨डग करने के लिए अनेक ट्रक लगे हुए थे। इस बारे में ट्रक यूनियन का कहना है कि जो ट्रक लगे हुए है, उनसे यूनियन का संबंध नहीं है तथा उन्हें कोई आपत्ति भी नहीं है।