सिरसा को मनोहर सौगात, 133 करोड़ से होगा विकास: अमन चोपड़ा
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल विकास पुरुष और ईमानदार व्यक्ति हैं औ
जागरण संवाददाता, सिरसा: प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल विकास पुरुष और ईमानदार व्यक्ति हैं और प्रदेश का सम्पूर्ण विकास करवाया है। पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद हावी रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सम्पूर्ण हरियाणा को ही अपना परिवार माना और सबको साथ लेकर विकास किया। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा ने कही।
अमन चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने दो दिवसीय सिरसा दौरान के दौरान सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य करवाने के लिए 133 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। सिरसा जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गत चार साल के कार्यकाल के दौरान लगभग 2 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक लागत के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। आगामी समय में भी लगभग 500 करोड़ रुपये के विकास कार्य सिरसा जिला में और करवाए जाएंगे। अमन चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है, जिससे जनता का विश्वास सरकार में बढ़ा है और साफ नियत और सही विकास करके प्रदेश को गति दी है। उन्होंने सिरसा के मिली करोड़ों रुपयों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार व्यक्त किया है।