सिरसा में घर में घुसकर चोरी, ज्वेलरी और नकदी उड़ा ले गए चोर
सिरसा के रानियां क्षेत्र के भड़ोलयावाली गांव में एक घर से सोने के टाप्स, चांदी के कड़े और 20 हजार ...और पढ़ें
-1793909401526_m.webp)
सिरसा में घर में घुसकर चोरी। सांकेतिक फोटो
HighLights
भड़ोलयावाली गांव में घर से सोने-चांदी और नकदी चोरी।
हरजीत कौर ने बलदेव सिंह पर चोरी का आरोप लगाया।
पुलिस में शिकायत दर्ज, सामान बरामदगी और कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, सिरसा। रानियां क्षेत्र के गांव भड़ोलयावाली में घर से सोने के टाप्स, चांदी के कड़े और 20 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता हरजीत कौर ने थाना रानियां में शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुआ सामान बरामद करवाने की मांग की है।
हरमीत कौर ने पुलिस को बताया कि गत दो अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह अपने पति के साथ घूमने गई थी। उस समय उनकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी बलदेव सिंह उनके घर आया और उनकी बेटी को बातचीत में उलझा लिया।
महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने घर से करीब 3.5 ग्राम सोने के टाप्स, छह तोले चांदी के कड़े और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। महिला ने शिकायत में बताया कि उसने अपने स्तर पर गांव में पूरी जानकारी जुटाई है और उन्हें चोरी की वारदात में बलदेव सिंह पर संदेह है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुआ सामान बरामद करवाने और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।