शिव भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
सावन मास के दूसरे सोमवार के दिन महामृत्युंजय रुद्राभिषेक महोत्सव में शिव भक्त
सिरसा (विज्ञप्ति) : सावन मास के दूसरे सोमवार के दिन महामृत्युंजय रुद्राभिषेक महोत्सव में शिव भक्तों ने हर्षोल्लास से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर जितेंद्र प्रजापति, संदीप गोयल शेरपुरा, आशा कक्कर, केतन जैन, पवन तागरा, लविश बंसल, अनिल अरोड़ा, जोगिद्र खट्टर, आत्मराम लखेरा, कपिल शर्मा, अर्पण वधवा, लक्की अग्रवाल, सुधीर सोनी, एडवोकेट तुषार सैन, रोहित कांसल, कृष्ण भक्त अग्रवाल, भूपेंद्र कुमार, सचिन कुमार, भारती शर्मा, हितेश विज, सीमा कुमारी, विनीत गर्ग, शुभम गोयल, सन्नी बंसल, अमित शर्मा ने बतौर यजमान श्रृंगी पात्र से रुद्राष्टाध्यायी के रुद्र सूक्त के मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया। संयोजक नीरज भारद्वाज ने बताया कि सभी भक्त आनंद व श्रद्धा के साथ पूजन करते हैं व विश्व कल्याण व राष्ट्र समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर पं. कालाराम, पं नरेश भारद्वज, पं. प्रिस ने भस्म से यजमानों का मस्तक अलंकृत करके पूजन प्रारंभ करवाया।