शर्मा ने किया प्रदेश सचिव प्रवीण मिढ़ा को सम्मानित
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रवीण मिढ़ा को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता
जागरण संवाददाता, सिरसा:
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रवीण मिढ़ा को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने सम्मानित किया। अपने कार्यालय में शर्मा ने कहा कि प्रवीण मिढ़ा ने संगठन की मजबूती के लिए काफी काम किया है। पार्टी के प्रति उनका समर्पण अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है। आए दिन लोग विभिन्न दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश का जितना विकास कांग्रेस के शासन में हुआ, अन्य के शासन में नहीं हुआ। कांग्रेस ने हमेशा जनभावनाओं का सम्मान किया। लोग फिर से कांग्रेस का राज स्थापित करने के लिए चुनावों का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत से फिर से कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। इस मौके पर प्रदीप सैनी, सोम चावला, संजय चावरिया, जिला पर्यावरण कमेटी के चेयरमैन कपिल सरावगी, मनमोहन मिढ़ा, सागर मिढ़ा, हरबंस भाटिया, मोहनलाल सोनी, सतबीर सनेजा आदि मौजूद थे। सर्राफ के निधन पर जताया शोक
सिरसा। समाजसेवी कुंज बिहारी सर्राफ के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस पार्टी ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस भवन में आयोजित शोक सभा में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि कुंज बिहारी सर्राफ समाज से जुड़े हुए व्यक्ति थे। समाजहित कार्यों में उनकी हमेशा अग्रणी भूमिका रही। उनके निधन से समाज को जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति संभव नहीं है। परमपिता परमेर्श्वर दिवंगत को अपने चरणों में स्थान दें। इस मौके पर प्रदीप सैनी, हरीश सोनी, संजय चांवरिया, कपिल सरावगी,मनमोहन मिढा, सुभाष खत्री, संगीत कुमार, बृज लाल घोड़ेला, सज्जन कुमार, हंसराज मोरवाल, बंसीलाल नाहर, अंकित डाबला आदि मौजूद थे।