दीपावली पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन व बस अड्डा में बढ़ाई सुरक्षा
सिरसा : दीपावली पर्व को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल पुलिस न
जागरण संवाददाता, सिरसा
दीपावली पर्व को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है। स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कर्मचारी रेलगाड़ी के अंदर भी सर्च अभियान चला रहे हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भी सचेत किया जा रहा है। वहीं बस स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
पुलिस ने किसी भी अनहोनी की घटना को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस कर्मचारी रात्रि के समय गश्त कर रहे हैं। वहीं स्टेशन पर आने वाली ट्रेन में यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उससे पूछताछ पुलिस कर्मचारी कर रहे हैं। यात्रियों को भी बार बार सचेत कर संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने के लिए आग्रह किया जा रहा है।
शहर में बढ़ाई सुरक्षा
जिला पुलिस ने दीपावली पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। शहर भीड़ वाले बाजारों में सादी वर्दी के अंदर भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए है। ताकि किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके। जिला पुलिस ने शहर के रोड़ी बाजार, हिसारियां बाजार, सदर बाजार, फैशन कैंप वाली गली, मोहंता बाजार व अन्य बाजारों में पुलिस बल तैनात किए हैं। वही पुलिस पीसीआर समय समय पर गश्त कर रही है।
बाजारों में घोड़ा पुलिस भी रहेगी तैनात
जिला पुलिस ने शहर में घोड़ा पुलिस भी तैनात की गई है। घोड़ा पुलिस बाजारों में समय समय पर गश्त करेगी। वहीं सिटी पुलिस व महिला थाना में अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की गई है। दुर्गा शक्ति की टीम व महिला पुलिस कर्मचारी बाजारों में समय समय पर गश्त कर रही है। अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई
बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इससे बाजार के अंदर कहीं पर जाम की स्थिति पैदा न हो सके। पुलिस व नगर परिषद के अधिकारियों ने अतिक्रमण को रोकने के लिए दुकानदारों से अपील भी की जा रही है। इसके बाद कोई दुकानदार अतिक्रमण करेगा। दुकानदार के चालान कर जुर्माना किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई है। स्टेशन पर यात्रियों को भी सचेत किया जा रहा है। ट्रेन के अंदर सर्च अभियान चलाकर सुरक्षा जांची जा रही है। जिससे किसी भी घटना को रोका जा सके।
सुरेंद्र मलिक, थाना प्रभारी, आरपीएफ