विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरसा में डोर टू डोर कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ी तो तोड़े शीशे, प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने ड्राइवर को भी पीटा

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:55 PM (IST)

सिरसा में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पर हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने हमला कर दिया। उन्होंने चालक के साथ हाथापाई की और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।

सिरसा में कूड़ा गाड़ी पर हमला, हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने की तोड़फोड़ और ड्राइवर से मारपीट।

सिरसा में कूड़ा गाड़ी पर हमला, हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने की तोड़फोड़ और ड्राइवर से मारपीट।

HighLights

  1. सिरसा में कूड़ा गाड़ी पर हड़ताली कर्मचारियों ने हमला किया

  2. चालक से हाथापाई कर गाड़ी का शीशा तोड़ा गया

  3. घटना सीसीटीवी में कैद, हमलावर मौके से फरार हुए

जागरण संवाददाता, सिरसा। डेढ़ सप्ताह बाद शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए भेजी गाड़ी के साथ सफाई कर्मचारियों ने तोड़फोड़ कर दी और शीशे तोड़ दिए। इस दौरान युवकों ने गाड़ी चालक के साथ भी हाथापाई की है और वहां से फरार हो गए।

शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए बुधवार को नगर परिषद ने एजेंसियों की गाड़ियां रवाना की। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गाड़ियां रवाना की गई और कूड़ा उठाया गया।

इस दौरान शहर के मोहता गार्डन में कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ी को हड़ताली सफाई कर्मचारियों घेर लिया और चालक को गले से पकड़कर बाहर निकाल लिया। तभी उक्त युवकों ने उसके साथ हाथापाई की और एक युवक ने पत्थर उठाकर गाड़ी के सामने का शीशा भी तोड़ दिया।

पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके पश्चात उक्त युवक मोटरसाइकिल और ई रिक्शा पर सवार होकर फरार हो गए। हालांकि, इस घटना के दौरान यहां कोई भी पुलिस की गाड़ी और राइडर मौजूद नहीं थे।

बता दें कि सफाई न होने के कारण शहर में स्थिति बिगड़ी हुई है और आमजन को परेशानी का सामना करना करना पड़ रहा है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने की गाड़ियां न पहुंचने के कारण रात को लोग गली और चौक चौराहों पर कूड़ा के ढेर लगा फरार हो रहे है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने मानी सफाईकर्मियों की मांगें, 60 साल तक नौकरी की गारंटी; 15 प्रतिशत तक बढ़ेगी सैलरी