विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतर महाविद्यालय फाक सोंग में रमन प्रथम

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 05:53 PM (IST)

राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा के संगीत विभाग की ओर से माटी की खुशबू अंतर महाविद्यालय फाक सोंग सोलो व फाक डांस सोलो का आयोजन किया गया।

अंतर महाविद्यालय फाक सोंग में रमन प्रथम
अंतर महाविद्यालय फाक सोंग में रमन प्रथम

जागरण संवाददाता, सिरसा : राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा के संगीत विभाग की ओर से माटी की खुशबू अंतर महाविद्यालय फाक सोंग सोलो व फाक डांस सोलो का आयोजन किया गया। फाक सोंग सोलो में प्रथम स्थान पर राजकीय नेशनल कालेज के रमन व जेसीडी कालेज के कुलदीप सिंह दूसरे स्थान पर खुशबू व साहिल व तीसरा स्थान सतबीर ने प्राप्त किया। फाक डांस सोलो में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय सिरसा की मधु व महाराणा प्रताप कालेज डबवाली की पारुल, दूसरा स्थान राजकीय कन्या महाविद्यालय सिरसा की हिमानी व तीसरा स्थान जेसीडी एजुकेशन कालेज की किरण ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक डा. मनजीत कौर ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विभिन्न महाविद्यालयों की 11 टीमों ने भाग लिया। भारत की सांस्कृतिक विरासत महान है : महेंद्र प्रदीप

मुख्यातिथि राजकीय महाविद्यालय रानियां के प्राचार्य महेंद्र प्रदीप व राजकीय कन्या महाविद्यालय सिरसा के प्राचार्य डा. राम कुमार जांगड़ा ने शिरकत की। मुख्यातिथि महेंद्र प्रदीप ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि वे महाविद्यालय में मुख्य अतिथि बनकर आए हैं जिस महाविद्यालय के विद्यार्थी और प्राध्यापक रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत महान है और आज हमें उसी विरासत का एक भाग देखने के लिए यहां मिला। प्राचार्य डा. राम कुमार जांगड़ा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से भाईचारे का विकास होता है और विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ने के बारे में सोचते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन वाणिज्य विभाग की डा. स्मृति कंबोज व मनोविज्ञान विभाग की डा. अनुदीप गोयल ने किया। प्राचार्य डा. संदीप गोयल ने कहा कि उनके लिए गौरव की बात है विभिन्न महाविद्यालयों के न केवल प्राध्यापक इंचार्ज बल्कि बहुत से विद्यार्थियों ने भी इसमें भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका स्नेह लता, मीनाक्षी महाजन व रेणुका गंभीर ने निभाई।